RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

चतरा/झारखंड 16 सितंबर।राज्य के माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानन्द भोक्ता ने आज दो दिवसीय दौरे पर चतरा पहुँचे। इस दौरान मंत्री भोक्ता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज चतरा में लगभग पौने चार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित योजनाओं का विधिवत उदघाटन किया।
सर्वप्रथम मंत्री ने नगरपरिषद क्षेत्र के डी.आर.डी.ए. परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल सह कौशल केंद्र का जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। इसके साथ ही डी.आर.डी.ए परिसर से ही हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में आठ पीसीसी पथ का ऑनलाइन उदघाटन किया।
इस शुभ उदघाटन कार्यक्रम के मौके पर जिला अभियंता सुरेश राम, जिला मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव, समाजसेवी अतीक मंसूरी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर : मनुष्य की पहचान धर्म से है! सेवा ही धर्म है : जीयर स्वामी 

rktvnews

थानेदार को किया लाईन हाजिर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण किया।

rktvnews

भोपाल:महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने किया बाल निकेतन का औचक निरीक्षण : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment