RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:एमसीयू में वसंत पंचमी पर पहली बार ‘काव्य कक्षा’

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)20 जनवरी।माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में 23 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे वसंत पंचमी के दिन देश के पाँच प्रसिद्ध कवि एक ‘काव्य कक्षा’ लेंगे-‘काव्य का पंचामृत’। युवा पीढ़ी के सिद्ध कवि रामायणधर द्विवेदी के साथ होंगे लखनऊ के डॉ. सुरेशजी, गाजियाबाद के मासूम गाजियाबादी, ग्वालियर के राजेश शर्मा और जबलपुर के सूरज राय सूरज। इसके साथ ही महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती प्रसंग पर विनय उपाध्याय ‘निराला का शब्द राग’ बताएँगे।
मीडिया प्रभारी डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी है तो देश प्रेम इस कक्षा का मूल भाव होगा। एमसीयू परिसर में पहली बार मंचों के लोकप्रिय कवि एक साथ आ रहे हैं। वे बताएंगे कि जो बात एक हजार शब्दों के लेख-संपादकीय और दो घंटे के प्राइम टाइम शो भी नहीं कह सकते, वही बात प्रभावी ढंग से एक शायर या कवि कैसे अपनी दो पंक्तियों में गिने-चुने दस-बारह शब्दों में कह देता है। शब्दों का शिल्प सीखने के लिए यह काव्य कक्षा नए सेमिस्टर में देश भर के विद्यार्थियों के स्वागत में पहला पुष्प है।

Related posts

देवघर:पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 54वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:बाल एवं महिला अधिकार संरक्षण का जागरूकता रथ अभियान को चोथे दिन मिली नई गति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पेट्रोलियम बोर्ड के अध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment