RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों का लिया जायजा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट पर भ्रमण कर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। सीढ़ी घाट पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीढ़ी घाट तक श्रद्धालुओं का आवागमन सुगमतापूर्वक हो सके, इसको ध्यान मे रखते हुए कार्य कराना है। गंगा नदी की मुख्य धारा तक लोग आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए पथ का निर्माण कराने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा कि बचपन में हर रविवार को हम यहां नहाने आते थे। उस समय सीढ़ी घाट से गंगा नदी की मुख्य धारा तक पहुंचाने के लिए रास्ता हुआ करता था। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर छठ पूजा करते थे। पहले यहां पुल से होकर गंगा नदी की मुख्य धारा तक लोग आसानी से चले जाते थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व बलकेश्वरी याजी के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, एडीजी संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, आईजी पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्तिकेय धनजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:चतरा कॉलेज चतरा से मतदान कर्मियों एवं पुलिस कर्मी उत्साह पूर्वक मतदान कराने हेतु अपने-अपने मतदान स्थल की ओर रवाना।

rktvnews

भोपाल:ग्रामीण विकास के लिए अधोसंरचना विकास और हितग्राही मूलक योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर : सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति।

rktvnews

बौद्ध मूल्य एशियाई राष्ट्रों के लिए बंधन की शक्ति हैं: पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन 2024

rktvnews

कैबिनेट ने विद्युत क्षेत्र को कोयला आवंटन के लिए संशोधित शक्ति (भारत में पारदर्शी तरीके से कोयला उपयोग में लाने और आवंटन योजना) नीति को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment