RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने जवानों के साथ मनाया रक्षा पर्व।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)19 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर में सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र एक में तैनात महिला व पुरुष सिपाहियों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवार से दूर रह रहे ये जवान ही हमारे असली रक्षक हैं। इन्हीं के कारण हम बेफिक्र होकर रहते हैं। हमें इन जवानों पर गर्व हैं।
विधानसभा अध्य्क्ष श्री देवनानी सोमवार को सीआरपीएफ पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों ने उन्हें राखी बाँधी। देवनानी एवं उनके साथ शहर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने जवानों को राखी बाँधी।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रह कर सदैव देश सेवा में तत्पर रहने वाले ये सिपाही हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इन्हीं के कारण हम आज निश्चिंत होकर रह पाते हैं। देशवासियों का भी फर्ज है कि इन सिपाहियों का सदा हौसला बढ़ाए।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में सीआरपीएफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश हमेशा इन जवानों के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने ट्यूब वैल लगाने की मांग की। इस पर श्री देवनानी ने हाथों-हाथ जलदाय विभाग के अफसरों को बुलाकर ट्यूब वैल सीआरपीएफ परिसर में लगाने की घोषणा की।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, युवा संसदीय लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती।

rktvnews

सरकार ने दूरसंचार विभाग का नाम लेकर लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में परामर्श जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment