RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले तैयारी समिति की तीसरी बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर 15 नवंबर।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आगामी 18 दिसंबर 23 को होने वाले भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को लेकर तैयारी समिति की आज तीसरी बैठक वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।
बैठक में शामिल प्रमुख लोगो में सुरेश प्रसाद,दिनेश मिस्त्री,रामजी प्रसाद,बलवंत सिंह,गांधी जी,रितेश कुमार सिंह,समाजसेवी गोपाल जी आदि ने आयोजन को ले अब तक तैयारियों की समीक्षा की एवं निर्णय लिया गया की शहर की चर्चित कवियत्री उर्मिला कौल,साहित्यकार मधुकर सिंह आदि के नाम पर विभिन्न स्थानों पर अस्थाई तोरण द्वार बनाया जायेगा साथ ही आयोजन में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,महापौर, उपमहापौर समेत राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री को आमंत्रित किया जाए वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छी गायिकी को प्रोत्साहित किया जाए।
जयंती सह सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका की जिम्मेवारी वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु और आयोजन में भोजन की व्यवस्था हेतु दिनेश मिस्त्री को जिम्मेवारी सौंपी गई।
बैठक के अंत में देवलोक पधारे छपरा के भोजपुरी प्रेमी विश्वनाथ शर्मा को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट लीग मैच में तेधरा क्रिकेट क्लब को हराकर बिहिया क्रिकेट अकादमी बना विजयी।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया भ्रमण।

rktvnews

पितृ पक्ष विशेष : याद सदा ही आते रहना

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के हणोल गांव में ‘आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव–2026’ में भाग लिया।

rktvnews

भारतीय नौसेना अकादमी में भारतीय नौसेना क्विज – थिंक-25 का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment