RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ की पूर्व तैयारी हेतु प्रभारी पदाधिकारी, आपदा की अध्यक्षता में बैठक।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)10 अगस्त।बाढ़ की पूर्व तैयारी हेतु प्रभारी पदाधिकारी, आपदा की अध्यक्षता में बैठक हुई।अपर समाहर्ता द्वारा एक-एक कर उपस्थित सभी पदाधिकारियों से बाढ़ से निपटने हेतु प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अंचलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का समय-समय पर अपडेट लेते रहें। शिक्षा पदाधिकारी को कहा गया कि सभी ऐसे विद्यालयों का चयन कर एक सूची तैयार की जाए जहाँ बाढ़ के समय लोगों के ठहरने की व्यवस्था हो सके। कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से फसल क्षती की जानकारी लेते हुए उसकी सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए। जिससे किसानों को अविलंब लाभ प्रदान किया जा सके।
आई०सी०डी०एस० को गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने को कहा जिससे उन महिलाओं तक राहत सेवा जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके। पशुपालन पदाधिकारी को कहा गया कि बाढ़ से पूर्व पशुओं के लिए वैसे सुरक्षित स्थलों का चयन किया जाए, जहाँ उनके रहने की समुचित व्यवस्था हो।
पी०एच०ई०डी० को कहा कि ये सुनिश्चित कर लें कि आश्रय स्थलों पर हैन्डपम्प इत्यादि की समुचित व्यवस्था हो। नली-गली के कार्यों में तेजी लाते हुए रोड़ कटाव से बचने के भी उपाए किये जाए। आवागम को सुचारू रखने के लिए आर०डब्लू०डी० को निदेश दिया गया। बाढ़ से पहले ही बिजली के तारों की मरम्मत कर ली जाए। जिससे विद्युत आघात से होने वाली मृत्यु को रोका जा सके।
पंचायत सचिव, जन प्रतिनिधियों से बाढ़ की पल-पल की जानकारी लेकर डेली रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजें ताकि समय रहते लोगों के लिए नाव इत्यादि की व्यवस्था की जा सके। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अंचलाधिकारी से नियमितरूप से समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजें। अंचलाधिकारी को कहा कि आपदा के समय एस०डी०आर०एफ० की टीम सबसे महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है इसलिए ये आपकी जिम्मेदारी है कि उन्हें कोई परेशानी न हो।
इस बड़ी बैठक में नगर आयुक्त सहित एस०डी०आर०एफ० के टीम कमान्डर, जिला, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

भारतीय वायुसेना ने सी-17 विमान के माध्यम से सूडान से सामरिक बचाव अभियान के तहत लगभग 24 घंटे का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन चलाया

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सिदगोड़ा टाउन हॉल में खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ज्यूरिख यात्रा के पहले दिन डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक, भारतीय प्रवासियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात की।

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक नीरज कुमार पासवान की पांचवी पुण्य तिथि पर कंबल वितरित।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment