RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने रंगदारी मामले में हथियार व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)15 सितंबर।गड़हनी पुलिस ने रंगदारी मामले में चरपोखरी थाना के सेमरॉव निवासी सोनू कुमार यादव को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,एक बाइक के एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अरवल थाना के कौदराबाद निवासी जज प्रसाद की गड़हनी में पंकज स्वीट्स नाम की दुकान है। दुकानदार के बेटे को पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की गई। इस संबंध में दुकानदार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने रंगदारी में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में गड़हनी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता के साथ दर्जनों पुलिस बल ने छापेमारी कर चरपोखरी के सेमरॉव निवासी सोनू कुमार यादव को पशुमेला गड़हनी से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,एक मोबाइल व एक बाइक के साथ धर दबोचा।

Related posts

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लहरपा की घटना ने खोली नीतीश और केंद्र की मोदी सरकार की सुशासन की पोल : राजद

rktvnews

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

केदारनाथ धाम पहुंच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुनिर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से माइक्रोन इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment