RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर डीएम ने जिलास्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

बक्सर/बिहार 15 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा 2023 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में किया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विभागीय मार्गदर्शन के आलोक में स्वच्छता संबंधित गतिविधियों को व्यापक तौर पर पंचायतों में चलाये जाने का निदेश दिया। साथ ही प्रति प्रखंड एक मॉडल गाँव बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रव्यापी स्वच्छता की सेवा अभियान 2023 का संचालन दिनांक 15 सितम्बर 2023 से दिनांक 02 अक्टूबर 2023 तक किया जायेगा। इस वर्ष का विषय कचरा मुक्त भारत है। जिसके अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न घटकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम, गाँव एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान, स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, दिवाल चित्रण, स्वच्छता चौपाल इत्यादि गतिविधियों का संचालन किया जायेगा।
स्वच्छता ही सेवा 2023 का संचालन सभी गाँवों में एक साथ किया जाएगा। अभियान अवधि में जिला, प्रखण्ड स्तर से प्रतिदिन एक गाँव में विशेष अभियान का संचालन किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुखियागण को सम्मानित किया गया। प्रखण्ड डुमराँव से नुआँव, सोवाँ एवं लाखनडिहरा, बक्सर प्रखण्ड (सदर) से जगदीशपुर एवं चक्की प्रखण्ड से जवही दियर के माननीय मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड समन्वयक, जिला संसाधन सेवी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

उमरिया:मकर संक्रांति पर उमरिया में युवा टीम ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे।

rktvnews

पटना : एस आर पी कालेज मे आद्रा महोत्सव आयोजित।

rktvnews

बिहार: बक्सर जिले को जनजीवन हरियाली अभियान में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

योजनाओं में ग्रामीणजन की भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें अधिकारी -मंत्री

rktvnews

डीसी मोनिका गुप्ता ने शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम का दौरा कर बेसहारा व्यक्तियों से जाना कुशलक्षेम।

rktvnews

उड़ीसा के आईजी अमितेन्द्र नाथ सिन्हा ने किया कथक नृत्यांगना आदित्या श्रीवास्तव को सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment