RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए बी एस डीएवी के खिलाड़ियों का चयन।

निरंतर अभ्यास और खेल भावना से मिलेगी सफलता : नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 अक्टूबर।’डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भिन्न-भिन्न प्रतिस्पर्धाओं लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
बता दें कि इस वर्ष खेले जानेवाले प्रत्येक स्तर के खेलों की डीएवी राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताएँ बिहार के भिन्न-भिन्न डीएवी की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हो चुकी हैं। अब फाइनल मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली एन सी आर में खेले जाने हैं।
स्थानीय बी एस डीएवी के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी और टीमें अब डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बिहार प्रक्षेत्र की ओर से दिल्ली एन सी आर में अपना दमखम दिखाएँगे। 14 वर्ष उम्र सीमा के अंतर्गत बालिकाओं के बास्केटबॉल टीम से कुल 5 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की टीम इसबार राज्य स्तर पर प्रदर्शन करते हुए उप विजेता रही। इस टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर साक्षी, वर्णिका, आराध्या, सृष्टि और श्वेता राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रही। राज्य स्तर पर पूरी टीम रजत पदक से नवाजी गयी।
इस वर्ष बी एस डीएवी की योगा टीम को पुन: राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। लड़के-लड़कियों की टीम में कुल 5-5 की संख्या में राज्य स्तर पर सहभागिता रही। 12-13 अक्टूबर को डीएवी बेगुसराय कैंपस में खेले गये फाइनल मुकाबले में योगा की बालकों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका टीम अपने मुकाबले में उप विजेता रही। इस टीम को रजत पदक मिले। इस प्रकार बालक वर्ग योगा टीम के अमन, सत्यम, रिषभ राज और ऋत्विक की टीम के साथ योगा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली बालिकाओं में से आकांक्षा, सौम्या तथा अनन्या को भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफलता मिली है।
व्यक्तिगत स्तर पर हुई जूडो, बाक्सिंग तथा स्केटिंग की प्रतिस्पर्धाओं में भी अलग-अलग भार वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढा़या। 8-9अक्टूबर को गया जी में हुई जूडो की प्रतिस्पर्धा के 45 कि ग्रा भार वर्ग में अविनाश कुमार को रजत पदक तथा 40 कि ग्रा भार वर्ग में अविनाश कुमार तिवारी को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं बाक्सिंग में 80 कि ग्रा भार वर्ग में मयंक शेखर ने रजत पदक झटका। बेगुसराय में हुई स्केटिंग के मुकाबले में रोमांचक प्रदर्शन करते हुए रोहित राज ने रजत पदक पाकर नेशनल के लिए अअपनी जगह सुरक्षित कर ली। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में खेलते हुए जिन खिलाड़ियों को स्वर्ण तथा रजत मिले, उन्हें दिल्ली, एन सी आर में होनेवाले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने का अवसर मिला है।
राज्य स्तर पर चयनित ये सभी खिलाड़ी आगामी 20 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर करती हुई प्राचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि विद्यालय के सभी चयनित खिलाड़ी जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार और अपने जिले का नाम रौशन करेगी। प्राचार्या ने सभी खिलाड़ियों को कठोर परिश्रम, निरंतर अभ्यास और खेल भावना से खेलने की सलाह दी है। उन्होंने सभी खेल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण की विशेष हिदायतें दी और उनके कुशल मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विदित हो कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स को भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है और यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की एक संबद्ध इकाई भी है। हर्ष का विषय यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए स्वर्ण पदक पानेवाले खिलाड़ियों को संस्था द्वारा स्कालरशिप की घोषणा भी हो चुकी है।

Related posts

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया को विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

नाला निकासी का रास्ता बंद होने से वार्ड नंबर 12 में जलजमाव और परेशानी।

rktvnews

आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा निर्वाचन के परिणाम।

rktvnews

दरभंगा:प्रशासन चला गाँव अभियान के तहत कई पंचायतों एवं गाँवों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment