RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,01जून। भोजपुर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर लगातार दसवां दिन भी धरना कार्यक्रम जारी रहा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार व संचालन आरा अनुमंडल सचिव प्रेम कुमार ने किया। धरना कार्यक्रम में अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के प्रतिरोध में सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने कड़ा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि यह नियमावली शिक्षकों व शिक्षा व्यवस्था के साथ छलावा मात्र है । धरना कार्यक्रम में उपस्थित जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में सुबे के प्रत्येक जिले में नियमावली 2023 के खिलाफ धरना कार्यक्रम चल रहा है । राज्य संघ पर पूरा आस्था और भरोसा है । राज्य संघ के दिशा निर्देश पर अनवरत हमारा संघर्ष चलता रहेगा। वक्ताओं के क्रम में राज कार्यसमिति सदस्य आनंद पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 विसंगतियों से भरा है। हम संवैधानिक रूप से अनुशासित होकर अपने धरना कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने मांग के प्रति सजग हैं और उसमें सफल होंगे। धरना कार्यक्रम में प्रमंडल कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार मंडल अनुमंडल के पदाधिकारी देवेंद्र नाथ पांडे, संजीव कुमार ,प्रेम कुमार, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह सहित प्रखंडों के अध्यक्ष सचिव के साथ साथ अरविंद जी, राजीव रंजन जी, संजय जी, अशोक जी, अभय जी, शशि, मनमोहन, रंभा जी एवम राकेश कुमार शामिल थे।

Related posts

बागपत:सर्दी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों की 11 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयललिता को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।

rktvnews

पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने किया बिहार सरस मेले का शुभारंभ।

rktvnews

13 सितंबर को रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश देश का दिल है, इसकी धड़कनों में प्रदेश की आहट होना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment