RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 28 जून । जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें तीन प्रकरण पर सुनवाई हुई। प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी हनुमानगढ़ एवं संबंधित कारागृह से प्राप्त रिपोटर्स के आधार पर जिला पैरोल सलाहकार समिति द्वारा विचार विमर्श बाद सर्वसम्मति से 3 प्रार्थना पत्र स्वीकृत किए गए ।
पैरोल मंजूर पाने वाले बंदी हरपाल सिंह उर्फ पाला सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह जाति जटसिख निवासी वार्ड नंबर 7, पीलीबंगा हाल वार्ड नंबर 7, डबलीराठान जिला हनुमानगढ़ । भंवर खां पुत्र रमजान खान जाति मुसलमान निवासी रोडावाली, पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ , अंग्रेज सिंह पुत्र स्वरूप सिंह जाति जाट निवासी दौलत वाली ढाणी पुलिस थाना पीलीबंगा । जिसमें बंदी हरपाल सिंह और भंवर खान को मुचलके पर 40 दिवस की सामान्य पैरोल तथा अंग्रेज सिंह को मुचलके पर 30 दिवस की सामान्य पैरोल स्वीकृत की गई । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया के अलावा एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, हनुमानगढ जिला कारागृह के अधीक्षक, सामाजिक न्याय अधिकारिता के सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा रमना मैदान मे प्रवेश पर टैक्स का पुरजोर मुखालफत करेगा आरा का नागरिक समाज :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

एनएडीए इंडिया ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

“स्त्री और शिक्षा” विषयक परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

चतरा: स्थानीय लोगों के हक फर्जीवाड़ा तरीके से मारने वाले लोगों के विरुद्ध उपायुक्त सख्त।

rktvnews

Leave a Comment