RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

डीआरडीए सभागार में डेंगू से संबंधित जिला स्तरीय बैठक जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न।

रोहतास/ बिहार 14 सितंबर।आज डीआरडीए सभागार में डेंगू से संबंधित जिला स्तरीय बैठक जिला पदाधिकारी महोदय श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें डेंगू के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए निम्न उपाय बताये गयेः-
डेंगू एक वायरल फिवर है। यह बीमारी संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर साफ पानी में फैलता है। जिसमें तेज बुखार, बदन दर्द, सर एवं जोड़ों में दर्द, आँखों में पिछले हिस्से में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे/चकते का निशान, नाक एवं मसूढ़ों से रक्त का स्राव जैसे लक्षण पाये जाते हैं।
इससे बचाव के लिए दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। मच्छर मारने वाली दवा/क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें। पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े का इस्तेमाल करें। घर के सभी कमरों का साफ सुथरा एवं हवादार बनाये रखें।
डेंगू के फिवर के रोकथाम के लिए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भूमिका दी गई की वे पंचायती राज संस्था के सभी जन प्रतिनिधि की बैठक बुलाकर उन्हें सेंसेटाइज (संवेदीकृत किया जाय) करें। इसके साथ ही सभी विकास मित्रों, चौकीदारों को भी निर्देश दिया जाय कि वे घर-घर जाकर यह जानकारी बतायें कि अपने घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें। गमले, कूलर, पुराने टायर आदि में पानी जमा नहीं होने दें । उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, सभी प्रखण्ड स्वास्थ प्रबंधक, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

नई दिल्ली:वर्तिका भास्कर को वीर गाथा पुरस्कार।

rktvnews

31 मार्च 23, दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

कलियुग में भजन का कई गुणा फल बढ़ जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दरभंगा:कार्यशाला-सह-कांउसिंलिग कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी।

rktvnews

Leave a Comment