RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)30 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए प्रत्येक समस्या या शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी रखने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आए। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और सभी जिलाधिकारियों को नियमित तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बैठकों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में 01 घण्टा जन समस्याओं को सुनने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर आईजी गढ़वाल के.एस.नगन्याल, अपर सचिव संजय टोलिया, अपर जिलाधिकारी देहरादून जय भारत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Q TV पर होगी मस्ती और रोमांच; साथ में आएगा हँसी का तूफान।

rktvnews

मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

भोजपुर:विकास भी विरासत भी”स्वच्छता एक कहानी नाट्य की प्रस्तुति।

rktvnews

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में बढ़ा जादू का तड़का; रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की धमाकेदार एंट्री

rktvnews

Leave a Comment