RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम ने डेंगू की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

नवादा/बिहार 13 सितंबर।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डेंगू की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई।
उन्होंने बैठक में कहा कि डेंगू से बचाव के लिए फॉमिग और उसके लार्वा को नष्ट करने के लिए केमिकल का प्रयोग अवश्य करें । ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव करने के लिए सभी कार्यपालिका अधिकारी, नगर परिषद को निर्देश दिया गया ।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन नवादा एवं प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इस बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें ।कार्यपालक
पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि डेंगू मच्छर से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर अपने क्षेत्र में फागिंग कराना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि डेंगू से जिले वासियों को बचाव के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाई जाए। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हॉस्पिटलों में फ्लेक्सी लगाने का निर्देश सिविल सर्जन दिया गया। सभी प्रखंडों, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय में भी जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी को डेंगू से बचाव के लिए फ्लेक्सी संस्थापित करने के लिए कहा गया। इससेे जागरूक करने के लिए ऑडियो वीडियो भी जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया है।ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सिविल सर्जन के द्वारा व्यापक प्रचार प्रचार ई-रिक्शा के माध्यम से कराया जाएगा ।
इस पर प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना, सभी प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र जिला मुख्यालय एवं सिविल सर्जन के स्तर से किया गया है ।
जिलाधिकारी ने जिले वासियों से अपील किया है कि डेंगू से घबराना नहीं है ,लेकिन इसके बचाव के लिए लगातार प्रयास करते रहना है। जिला प्रशासन डेंगू से रोकथाम और उसकी बेहतर इलाज के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 44 फॉलोइंग मशीन एवं 101 स्पिंगलर मशीन है कार्यशील है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अज्ञात शव बरामद।

rktvnews

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस- 2026 की तैयारी को लेकर अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई निवेश संवर्धन समिति की बैठक।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर, कमांडिंग -इन -चीफ, ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार की भेंट

rktvnews

Leave a Comment