RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने देने के लिए शासन के आलाधिकारियों के साथ की बैठक।

देहरादून/ उत्तराखंड 11 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने देने के लिए शासन के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाने का एक अच्छा अवसर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतारे जाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो सकता है और राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से जो प्रस्ताव अधिक अनुकूल हैं, उनको शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और विस्तार देना होगा। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में राज्य स्तर से की जाने वाली समस्त कार्यवाही शीघ्र की जाएं।
उन्होंने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में गढ़वाल मंडल और कुमांऊ मण्डल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत दोनों मण्डलों में कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भी तेजी से कार्य किये जाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय,एस.एन. पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान,युगल किशोर पंत, सी. रविशंकर, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यू कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव जे.सी काण्डपाल एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Related posts

देव चैती छठ मेला 2026 : तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भगवती शिशु प्रभात शिक्षा केन्द्र में देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति का दिखा भव्य संगम।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अंतर्गत आज ‘‘मैन्युफैक्चरिंग: की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ विषय पर सेक्टोरल सेशन का आयोजन।

rktvnews

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित : उपायुक्त

rktvnews

दरभंगा:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दायर मामलों में सार्थक कार्रवाई प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करावें सभी लोक प्राधिकार: डीएम

rktvnews

आरआईएनएल कॉर्नर ग्लोरी एक बार फिर इस्पात राजभाषा सम्मान-प्रथम पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment