RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:होली पर मूर्खाधिराज पुष्पेंद्र सिंह कराएंगे केशव ठाकुर का लौंडा नाच 🤪

भोजपुरिया रानी बनी डॉ जया जैन , मूर्ख भोजपुरिया गायक की उपाधि से अलंकृत हुए गायक कमलेश पासवान और धनजी पांडे।

अधिवक्ता देवी दयाल राम भोजपुरिया समाज की करेंगे हजामत,भोजपुरिया नाउ की दी गई उपाधी।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा होली पर कई उपाधियों से गए लोग नवाजे।

भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन 2025 संपन्न।

मंच परिसर में स्थापित सांस्कृतिक विभूतियों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण।

पारंपरिक होली गीतों और जोगिरा की प्रस्तुतियो को दर्शकों ने सराहा।

भोजपुरी भाषा के सम्मान में अश्लीलता मुक्त भोजपुरी होली गीतों के प्रचलन का किया गया आग्रह।

RKTV NEWS आरा(भोजपुर) 11 मार्च।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर होला मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन 2025 का आयोजन जेपी सेनानी डॉ जया जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित होली मिलन के दौरान जनार्दन मिश्र,केशव ठाकुर,भोजपुरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ,कवि जनमेजय ओझा, डॉ किरण कुमारी, डॉ सत्यनारायण उपाध्याय आदि ने अपनी पारंपरिक होली गीत और कविताओं का पाठ किया।इस दौरान होली के विभिन्न पदों और उपाधियों द्वारा पुष्पेंद्र नारायण सिंह को मूर्खाधिराज,केशव ठाकुर को भोजपुरिया लौंडा,अधिवक्ता देवी दयाल राम को भोजपुरिया नाउ,दो डॉ जया जैन को मूर्ख भोजपुरिया रानी,व्यास धनजी पांडे और व्यास कमलेश पासवान को मूर्ख भोजपुरी गायक,अयोध्या प्रसाद उपाध्याय को मूर्ख राजा आदि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कई वक्ताओं ने कहा की होली में पारंपरिक गीतों को सम्मान दे तथा अश्लील गायिकी को दरकिनार करें ताकि समृद्ध भोजपुरी भाषा को मान सम्मान मिले।
पारंपरिक होली गीत और जोगिरा आदि की प्रस्तुति कर कमलेश व्यास और गायक धनजी पांडे ने दर्शकों और मंचासीन अतिथियों से वाहवाहियां लूटी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल लोगो में कोषाध्यक्ष राम जी प्रसाद , डॉ अरविंद राय,कृष्णेंदु,पत्रकार कमलेश पांडे,कर्मचारी नेता उमेश कुमार सुमन,अशोक श्रीवास्तव,विनय कुमार श्रीवास्तव,संपत सिन्हा आदि शामिल रहें।

Related posts

सती प्रथा!

rktvnews

भोपाल:बड़वाह-धामनोद 4 लेन मार्ग मय पेव्हड शोल्डर के निर्माण कार्यों के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति।

rktvnews

बागपत:वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) सिंदरी उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता शिखर पुरुष स्व तपेश्वर बाबु की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment