RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

खेती में कीट नियंत्रण के लिये किसान कर रहे सोलर लाइट ट्रेप का उपयोग।

भोपाल/ मधयप्रदेश 13 सितंबर।बालाघाट जिले में धान की पैदावार काफी अच्छी होती है। किसानों को धान एवं अन्य फसलों में कीट नियंत्रण के लिये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में सौर ऊर्जा आधारित सोलर लाइट ट्रेप उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के ग्राम कटंगझरी के किसान वीरेन्द्र धान्द्रे एवं अन्य किसान सफलतापूर्वक सोलर लाइट ट्रेप का उपयोग कर रहे हैं।
सोलर लाइट ट्रेप खेत में एक स्थान पर रखा जाता है। इस यंत्र में अल्ट्रावायलेट लाइट लगी रहती है। दिन में सूर्य के प्रकाश में पेनल द्वारा ऊर्जा एकत्रित होती है और अंधेरा होने पर सेंसर के कारण यंत्र में लाइट चालू हो जाती है, जो कीटों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ट्रेप में कीटों के आने के बाद कीट नीचे लगी जाली में फँस जाते हैं। इस प्रकार खेत में किसानों को तना छेदक तितली और अन्य कीटों से फसलों को बचाने में मदद मिलती है। किसान बगैर कीटनाशक दवाओं के उपयोग से फसल को बचाने में सफल हो जाते हैं। किसान खेतों में इस यंत्र को बाँस के सहारे खड़ा करते हैं। एक कृषि यंत्र 3 से 5 एकड़ के लिये पर्याप्त होता है। दिन में सोलर पेनल द्वारा बेट्री चार्ज होती है। किसानों को यह यंत्र 2500 से 3500 हजार रूपये तक बाजार में उपलब्ध रहता है। किसानों को प्रति हेक्टेयर 500 रूपये अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा से विकास और शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर,विकास मित्रों को टैबलेट एवं शिक्षा मित्रों को स्मार्ट फोन की खरीदारी हेतु किए जाएंगे भुगतान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव 2023 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जीविका ने बदली रंजू देवी की जिंदगी।

rktvnews

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रांची:संत रविदास की जयंती झारखंड भाजपा कार्यालय में मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment