RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

नैनीताल/उत्तराखंड 14 जुलाई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशों के क्रम में आज एमoबीoपीoजीo कॉलेज हल्द्वानी में “राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम” एवं “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम” के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सर्वप्रथम मेघना परवाल, काउंसलर इनo टीoसीoपीo द्वारा काउंसलिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते करते हुए बताया गया कि किस प्रकार काउंसलिंग के माध्यम से नशे में ग्रसित व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है एवं काउंसलिंग के साथ साथ नशे में ग्रस्त व्यक्तियों को निशुल्क निकोटेक्स गम का वितरण किया जाता है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में नशे से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार अपने समाज एवं अपने जिले को बचाना जरूरी है!
सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र कथायत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई एवं कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 ,5,6,7 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
डॉ हिमांशु कांडपाल द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक रोग के प्रकार, लक्षण एवं इसके बचाव पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
सुनीता भट्ट जिला सलाहकार द्वारा नशा मुक्ति के इस अभियान में सबको साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गोकुल सत्याल द्वारा किया गया व कार्यक्रम में मनोज बाबू सतीश चंद सती एवं देवेंद्र बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया।

Related posts

शीश महल बनाम स्वर्ण महल।

rktvnews

पितृसत्ता में कैद आरएसएस!

rktvnews

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

rktvnews

बिहार:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए श्याम रजक।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय सहित मंडलो मे मनाई गई।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

Leave a Comment