RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपविकास आयुक्त नवादा ने स्पाईरेषनल डिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत कृत कार्याें के संबंध में प्रगति की समीक्षा की।

नवादा/बिहार 12 सितंबर।जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में आज दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पाईरेषनल डिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत कृत कार्याें के संबंध में प्रगति की समीक्षा किये। जिला के चयनित विद्यालयों में साईंस पार्क निर्माण के लिए जिला योजना पदाधिकारी को शीघ्र निविदा निकालने का निर्देश दिये। जिले में संचालित 14 कस्तूरवा गाॅधी आवासीय विद्यालयों में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा इसके माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 14 उच्च विद्यालयों का चयन करें, जिसमें खेल का मैदान हो, जहां ओपेन जीम का निर्माण किया जायेगा। केन्द्रीय पुस्तकालय, नवादा को आधुनिक रूप से सुसज्जित करने के लिए कई आवष्यक निर्देष कार्यपालक अभियंता एलईओ को दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को केन्द्रीय पुस्तकालय नवादा के लिए किताबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन नवादा तथा कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रबंधक नवादा को कहा गया कि चिन्हित योजनाओं के लिए प्राक्कलन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन नवादा को कहा कि सदर हाॅस्पीटल में 12 बेड का मेटरनिटी वार्ड निर्माण के लिए जगह चिन्हित करें।
आज की बैठक में संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, अनीष भारती जिला योजना पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, सुधीर तिवारी जिला उद्यान पदाधिकारी, दिनेश कुमार चौधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह: कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद ने 46 एजेंडों पर लगाई मुहर,अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

rktvnews

मोतीहारी:”विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सारथी रथ किया रवाना।

rktvnews

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment