RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:रामनवमी में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाएं : डीआईजी

डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा की।

ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर डीआईजी पहुंचे गढ़वा, रामनवमी को लेकर की बैठक।

डीआईजी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)21मार्च।ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर आज पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही ईद व सरहुल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।उन्होंने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की गहण समीक्षा करते हुए सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
डीआईजी ने रामनवमी के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीआईजी किशोर कौशल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने, प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सक्रिय रहने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर उचित कार्रवाई करने एवं शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया।
डीआईजी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रामनवमी को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्व का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
डीआईजी ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों एवं सभी आमजनों से रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने एवं सुरक्षाबलों को सहयोग प्रदान करने, किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की है।
डीआईजी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए पुलिस सहायता हेतू 112 नंबर पर डायल कर जानकारी देने एवं सेवा लेने की भी अपील की।
डीआईजी ने गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में आवाजाही एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने रामनवमी को लेकर जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

Related posts

सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति चंदन सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में पेसा नियमावली-2025 पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

भोपाल:पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

भोजपुर : वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के बीच संकीर्तन अनुष्ठान संपन्न! सहजौली के बाबा कुंजनाथ ब्रह्म बाबा मंदिर मे हुआ संकीर्तन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 24

rktvnews

देवघर:बढ़ते तापमान व हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व पंचयात स्तर पर अधिकारियों को एक्टिव रहने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment