RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण।

गिरिडीह/झारखण्ड 5 सितंबर।33- डुमरी उपचुनाव को लेकर आज डुमरी विधान सभा क्षेत्र में हो रहे मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा द्वारा मॉडल बूथ जमतारा सहित अन्य कई बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि में डम्मी बैलट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं देखने को मिली। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यव्यस्था सुदृढ़ मिली। लोग कतारों में लग कर उत्साहपूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतों का प्रयोग करते नजर आए। वहीं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती देखने को मिली जिनके द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा रहा था।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Related posts

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रों की 75% उपस्तिथि की अनिवार्यता की न करें अनदेखी: प्रधान सचिव ,राज्यपाल

rktvnews

गढ़वा जिला के बरगढ़ प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत में बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई!कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर एवं डुमराँव में बस स्टैण्ड तथा लैण्ड फिल साईट के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा में खुलेगा फुटबॉल स्मॉल सेन्टर,नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में किया गया चिन्हित।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में आंध्र तट के निकट नौ घायल मछुआरों को बचाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment