RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

लातेहार/झारखण्ड 04 सितंबर।उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में पीटीआर के कोर क्षेत्र में अवस्थित कुजरूम, जयगीर एवं लाटू ग्राम के ग्रामीणों का सरयू प्रखंड अंतर्गत चोरहा पंचायत के लाई गाँव में पुनर्वास किये जाने पर विमर्श किया गया l इस क्रम में पुनर्वासित किये जाने वाले परिवारों को भूमि एवं मुआवजा की राशि उपलब्ध कराये जाने से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया l बैठक में पुनर्वास के लिए चयनित गाँव में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर भी चर्चा किया गया l
बैठक में उप निदेशक पीटीआर दक्षिणी कुमार आशीष, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर उत्तरी ब्रजेश कांत जेना, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री शेखर कुमार, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी समेत कुजरुम, जयगीर, लाटू गाँव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय रेल ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी “ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी।

rktvnews

बागपत:ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों में जिला प्रशासन की तत्परता का परिचय।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

rktvnews

एनएचआरसी, भारत ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर 10 फुट की ऊँचाई से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो जाने के समाचार पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर: PK जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार के गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान, जिला महिला अध्यक्ष ने कहा- करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment