RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

केन्द्र सरकार का एनडीए सरकार द्वारा आगामी जनगणना मे जातीय गणना के निर्णय से सर्वांगीण विकास होगा :कुंतल कृष्णा

एनडीए सरकार का जातीय जनगणना का निर्णय सराहनीय है :जागा कुशवाहा

केन्द्र सरकार द्वारा मूल जनगणना मे जातीय गणना कराने के निर्णय पर एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)02 मई।आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलो के प्रदेश प्रवक्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार की आगामी जनगणना मे जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर आरा परिसदन में प्रेस वार्ता की गई।
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा आगामी जनगणना मे जातीय जनगणना कराने के निर्णय से पूरा देश खुश है,लेकिन देश मे विपक्षियों द्वारा पाखंडी राजनीति करते हुए श्रेय लेने का होड़ लगा है।बिहार में जातीय सर्वे कराने का निर्णय भी नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए सरकार की ही थी। 2019-20 विधानमंडल ने जातीय सर्वे कराने का प्रस्ताव पारित किया था तो उस समय भी बिहार मे एनडीए की ही सरकार थी।उस समय तेजस्वी सरकार मे नही थे।जब एनडीए सरकार प्रस्ताव पारित कर सकता है तो तेजस्वी यादव पाखंडी श्रेय कैसे ले सकते है।2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सभी पार्टियों के नेता ने मिलकर सर्वे कराने का अनुरोध किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री के निर्देश से बिहार की एनडीए सरकार की मंत्रीपरिषद ने जुन 2022 मे निर्णय लिया कि राज्य में जातीय सर्वे कराएँगे।जबकि तेजस्वी यादव अगस्त 2022 में सरकार में आए तो श्रेय कैसे ले सकते है? बिहार मे सर्वे भी हुआ और सार्वजनिक भी किया गया।जबकि काँग्रेस, आरजेडी या किसी भी इंडी गठबंधन की सरकार ने जातिगत जनगणना नही कराया।काँग्रेस की कर्नाटक सरकार ने जातिगत सर्वे कराया, लेकिन आजतक इसे सार्वजनिक नही किया।राहुल गाँधी झुठ-मुठ के श्रेय लेने के लिए चिल्ला रहे है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने प्रेस वार्ता करते हुए स्पष्ट कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार ने निर्णय लिया है कि आगे की जनगणना में जातिगत जनगणना भी साथ-साथ होगा।इससे समाज और देश का सर्वांगीण विकास होगा।भारतीय जनता पार्टी केवल विकास की राजनीति करती है और केन्द्र की एनडीए सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कार्य करती है।उन्होने कहा कि जनगणना का विषय संविधान के अनुच्छेद 246 की केन्द्रीय सूची की क्रम संख्या 69 पर अंकित है और यह केन्द्र का विषय है।हालांकि कई राज्यो ने सर्वे के माध्यम से जातियों की जनगणना की है।जहाँ कुछ राज्यो ने राजनैतिक दृष्टि से और गैरपारदर्शी ढंग से सर्वे किया,लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सूचारू रूप से किया और उसे सार्वजनिक भी किया। जातीय जनगणना 1931 तक देश मे हुआ है।लेकिन कांग्रेस की सरकारो ने जाति जनगणना का हमेशा विरोध किया है।आजादी के बाद की गई सभी जनगणनाओं में जातियो की गणना नही की गई है।वर्ष 1951 से 2011 तक की जनगणना में हर बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का डेटा दिया गया,लेकिन ओबीसी और दूसरी जातियो का नही। आजादी के बाद पहली बार है कि सही तरीके से जनगणना के साथ जाति जनगणना करायी जा रही है।
रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा ने केन्द्र सरकार की जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराने के केन्द्र सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने केन्द्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के निर्णय पर बयान देते हुए कहा है कि मोदी सरकार के जातिगत जनगणना कराने के निर्णय से यह सुनिश्चित होगा कि समाज आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से मजबूत होगा और देश की भी प्रगति निर्बाध चलती रहेगी।
वही जदयू जिलाध्यक्ष संजय ने कहा कि बिहार मे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे एनडीए सरकार ने जातीय जनगणना का सही तरीके से सर्वे कराया था और अब पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे जनगणना होने जा रहा है।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम मे जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,जदयू महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम,जिलापार्षद सह भाजपा नेता गंगाधर पांडेय,प्रिंस सिंह बजरंगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर,महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार स़िह,शशी शेखर,संजय सिंह,नीतीश दूबे कुंदन सिंह तोमर,जदयू के शंभु प्रसाद सोनी,प्रियांशु कुशवाहा,अमरीश सिंह तोमर,विकास सिंह,प्रमोद कुमार पासवान सहित एनडीए घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिजुरिया स्थित अपने आवास पर आम जनता से की मुलाकात,विभिन्न समस्याओं से हुए अवगत।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

rktvnews

भोजपुर : 13 सितंबर के लोक अदालत की सफलता को ले प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

rktvnews

नारनौल:जिला रेडक्रास सोसायटी के आठ संवयसेवक बने राज्य स्तरीय डिजास्टर रिस्पांस टीम आपदा मित्र के सदस्य।

rktvnews

Leave a Comment