RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुखर्जी तथा पूर्व सरसंघचालक स्व. देवरस की जयंती पर नमन किया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 11 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक स्व. बालासाहेब देवरस की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मिराती गाँव में हुआ था। श्री मुखर्जी ने केन्द्र सरकार में वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालयों में लंबे समय तक मंत्री के रूप में योगदान दिया। श्री मुखर्जी को वर्ष 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। श्री मुखर्जी ने ‘द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012’ पुस्तक लिखी। उनका निधन दिल्ली में 31 अगस्त 2020 को हुआ।
पूर्व सरसंघचालक स्व. बाला साहब देवरस का जन्म 11 दिसंबर 1915 को नागपुर में हुआ। उनका परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम कारंजा का निवासी था। उनकी संपूर्ण शिक्षा नागपुर में हुई। उन्होंने 6 जून 1973 को सरसंघचालक का दायित्व संभाला। श्री देवरस ने सदैव सेवा कार्य पर बल दिया,परिणामस्वरूप उत्तर पूर्वांचल सहित देश के वनवासी क्षेत्रों में हजारों की संख्या में सेवा कार्य आरंभ हुए। नागपुर में 17 जून 1996 को उनका अवसान हुआ।

Related posts

भोजपुर:एजुकेशन हब लाइब्रेरी का राजेश्वर पासवान ने किया हुआ उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर: टीबी मरीजों के बीच पोषाहार पॉकेट का किया गया वितरण।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 मई 24

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

Leave a Comment