RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंजीनियर शाहनवाज खान का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन।

चतरा/झारखंड 02 सितंबर । चतरा जिला संवेदन संघ के तत्वावधान में जिला परिषद परिसर स्थित उत्सव प्लेस होटल में इंजीनियर शाहनवाज खान के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राम प्यारे प्रसाद अधीक्षण अभियंता हजारीबाग ने की। मंच का संचालन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शशिकांत सहाय ने किया. इस मौके पर सैकड़ों संवेदकों के अलावा इंजीनियरिंग विभाग के लगभग अधिकारी मौजूद थे।
जिला उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, रेंजर सूर्यकांत भूषण यादव, जिला परिषद सदय चंद्रदेव गोप, संवेदक संघ के संरक्षक जयप्रकाश सिंह, अध्यक्ष शशिकांत सहाय, संघ के सुबोध सिंह, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह महासचिव अरविंद कुमार सिंह, संघ के उपाध्यक्ष गौरी यादव , कोषाध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।
अभियंता विभाग कार्यपालक अभियंता आरईओ देवसहाय भगत, विशेष प्रमंडल सुरेश राम, भवन प्रमंडल अभियंता उदय मेहता लघु सिंचाई प्रमंडल मोहनचंद्र गुप्ता, अभियंता जवाहर प्रसाद, सहायक अभियंता आरईओ वीर बहादुर वेंकट सिंह, सहायक अभियंता पीयूष प्रताप सिंह, सहायक अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता, कनीय अभियंता सुरेश प्रसाद गुप्ता, कनीय अभियंता गिरेंद्र शर्मा, कनीय अभियंता शमसाद अंसारी, कनीय अभियंता अनिल कुमार सिंह, जिला परिषद कार्यालय से कनीय अभियंता धनंजय ओझा, इन्द्रलेश कुमार आरईओ लेखपाल उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करने वाले सभी वक्ताओं ने इंजीनियर शाहनवाज खान के कार्यकाल की सराहना की।उक्त अवसर पर आरईओ के अनुसेवक भोला शर्मा सेवानिवृत्त हो गये, उन्हें भी आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर इंजीनियर शाहनवाज खान के परिवारजन भी उपस्थित थे। इंजीनियर शाहनावज खान ने अपनी सफलता के लिए अपने मातापिता एवं मामा को श्रेय दिया।

Related posts

भोजपुर:छात्र नेताओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला धिक्कार मार्च।

rktvnews

वाराणसी :’काशी तमिल संगमम् 4.0′ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर: प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव:निवेश उत्सव, पारदर्शिता, सुशासन एवं नीतिगत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

rktvnews

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला।

rktvnews

बक्सर:जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में युवक और युवतियों के बीच स्टडी किट किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment