RKTV NEWS/17 जून।केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 16 जून को नुमालीगढ़ रिफाइनरी जेटी में जलमार्ग के माध्यम से पहुँचाया जाने वाला पहला ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) प्राप्त किया।
नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) की क्षमता को 3 एमएमटी से बढ़ाने के लिए देश में अंतर्देशीय जलमार्गों के प्रभारी, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय की नोडल एजेंसी, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा 9 एमएमटी के लिए परिवहन की गई यह पहली खेप है। एनआरएल के लिए कुल 24 ओडीसी के साथ ओवर वेट कार्गो (ओडब्ल्यूसी) के परिवहन के लिए समझौता ज्ञापन पर पिछले साल केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आईडब्ल्यूएआई और एनआरएल के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री सोनोवाल ने कहा, “आज असम एक यादगार घटना का गवाह बना है जब एक ओडीसी को अंतर्देशीय जलमार्ग का उपयोग करके कोलकाता से नुमालीगढ़ लाया गया। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवहन के माध्यम से परिवर्तन के दृष्टिकोण का वास्तविक एहसास है। जबकि प्रधानमन्त्री की नुमालीगढ़ को क्षेत्र में एक ऊर्जा केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता है किंतु अपेक्षाकृत कम समय में इसे सक्षम बनाना एनआरएल के क्षमता विस्तार के लिए 24 ओडीसी और ओडब्ल्यूसी के सुचारू परिवहन के बिना संभव नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के जलमार्गों को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए हमारे मंत्रालय ने इस परिवहन को तेज और सुचारू तरीके से करने का बीड़ा उठाया है। एनआरएल में पहले ओडीसी के सफल आगमन के साथ जलमार्गों के माध्यम से एक बड़ी दूरी तय करते हुए असम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के विकास को सशक्त बनाने के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों की भूमिका करीब है और मुझे विश्वास है कि परिवहन के एक किफायती, पारिस्थितिक और टिकाऊ मोड के माध्यम से हमारे क्षेत्र का तेजी से परिवर्तन में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

