RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

द्वय कथक कलाकारों को मिला दूरदर्शन का ग्रेड।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)01 सितंबर।कथक नर्तक गुरु अमित कुमार व नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता का चयन दूरदर्शन के ग्रेडेड कलाकारों में हुआ है। गौरतलब है कि द्वय कलाकारों का विगत दिनों दूरदर्शन में ग्रेडिंग के लिये ऑडिशन टेस्ट हुआ था। जहां कलाकारों के प्रतिभा का परीक्षण किया गया। कथक गुरु बक्शी विकास के द्वय शिष्य अमित कुमार व खुशी कुमारी गुप्ता ने अपनी नृत्य प्रतिभा का परिचय देते हुये इस ऑडिशन टेस्ट में सफल हुये। अमित कुमार विगत 15 वर्षों से कथक के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहें हैं वही खुशी कुमारी गुप्ता कथक के क्षेत्र में तेजी से अपना नाम कायम कर रहीं है। द्वय कलाकारों ने देश के कई महत्वपूर्ण संगीत समारोहों में प्रदर्शन किया है। वही इस क्षेत्र में कई मान सम्मान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर गुरु बक्शी विकास ने कहा कि भारतीय संगीत नृत्य के क्षेत्र में युवाओं की उपलब्धियों से भारतीय शास्त्रीय संगीत की पृष्ठभूमि समृद्ध हो रहीं है। युवाओं की सक्रियता से संगीत के सुखद भविष्य की अनुभूति हो रही है। द्वय कलाकारों को गुरु पंडित रामप्रकाश मिश्र, विदुषी बिमला देवी, पंडित शिवनंदन प्रसाद, पंडित दयानाथ उपाध्याय, रंजीत बहादुर माथुर समेत संगीत व साहित्य जगत के गणमान्य विभूतियों ने बधाई दी है।

Related posts

देश बढ़ती के रोकलख

rktvnews

पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर:डायबिटीज से आंख और किडनी होता है प्रभावित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment