RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी की चेकपोस्टों पर संयुक्त छापेमारी।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 नवंबर।बीती रात्रि 10 बजे से प्रातः 04 बजे तक अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं शुभम आर्य, पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा डुमरांव नावानगर, गोलंबर, जासो-नदाव पथ, टोल प्लाजा, वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट एवं अन्य स्थानों पर संयुक्त छापामारी की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन यथा बिना परमिट, परमिट के उल्लंघन, वाहन नंबर प्लेट कालीकरण, फेल पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फेल फिटनेस सर्टिफिकेट आदि कारणों से परिवहन विभाग द्वारा 150 वाहनों के विरुद्ध कुल 7,38,000 रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही 01 वाहन को जप्त किया गया। इसी प्रकार यातायात थाना बक्सर के द्वारा लगभग 85,000 रूपये का जुर्माना किया गया।
खनन विभाग द्वारा 02 गीले बालू लदे ट्रक, 06 बिना ढके हुए लघु खनिज का ट्रक एवं 01 बिना लाल पट्टी के वाहन परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे जप्त कर लिया गया। इस दौरान अवैध खनन/परिचालन में संलिप्त वाहन मालिकों पर खनन विभाग द्वारा कुल 03 लाख रुपए का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया।
संयुक्त छापामारी के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर, मोटरयान निरीक्षक, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक, खनन निरीक्षक, सभी संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

कोयंबटूर में चल रहे 38वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में बिहार के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

भोजपुर :ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति बैठक।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिये भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जलपोत को झंडी दिखाकर रवाना किया

rktvnews

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment