RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पदाधिकारी की सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)19 जुलाई। बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
अंचल स्तर पर निर्गत किए जाने वाले प्रमाण पत्र यथा जाति/आवास/आय प्रमाण पत्र इत्यादि के ससमय निष्पादन की समीक्षा की गई। सभी आई०टी० सहायकों को निर्देशित किया गया कि ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर आम जनों को निर्धारित तिथि के पूर्व सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल राजपुर एवं ब्रह्मपुर में 80% आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है, जबकि अंचल चौगाई में समय से निष्पादन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सनिर त्रिपाठी, आई०टी० सहायक का एक दिन का मानदेय/वेतन कटौती की गई। अंचल बक्सर में आवेदन निष्पादन प्रतिशत कम होने के कारण निर्मल कुमार, आई०टी० सहायक से स्पष्टीकरण किया गया।
सभी आई०टी० सहायकों को निर्देशित किया गया कि जो भी आवेदक सेवा केंद्र पर आते है, उनका ऑफलाइन आवेदन लिया जाए अगर इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्घ सख्त करवाई की जाएगी।

Related posts

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने भगवान सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 दिसंबर 24

rktvnews

आयरलैंड में जीवंत भारतीय संस्कृति से विधानसभा अध्यक्ष हुए अभिभूत

rktvnews

जीएसटी व्‍यापक तौर पर सफल रहा है और इसने आम लोगों पर कर का बोझ घटाया है: वित्त मंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति का भोपाल आगमन! राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अगवानी कर हार्दिक स्वागत किया।

rktvnews

Leave a Comment