RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति -सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम 4 और 5 सितंबर को जंक्शन में।

हनुमानगढ़/राजस्थान 31 अगस्त। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ हनुमानगढ के तत्वाधान में राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति -सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम 4 और 5 सितंबर को जंक्शन में दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसी सिलसिले में पूर्व तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में सभी विभागों को आयोजन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि राज्य व संपूर्ण देश से कुल 200 सदस्य इस कार्यशाला में भाग लेंगे। सहसंयोजक तरूण विजय ने बताया कि यह हनुमानगढ केे लिए गौरव की बात है कि राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर हनुमानगढ जिले को मिला है। उन्होने कहा कि संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से हनुमानगढ़ में बेहतरीन व्यवस्थाए करवाई गई थी। उन्होने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा प्रशासन व समस्त विभाग जुटे हुए है।
इस अवसर पर जिला सहसयोजक तरूण विजय, अश्विनी पारीक, मनोज बड़सीलाल , रामनिवास किरोड़ीवाल, दर्शन मेघवाल, नगर परिषद से सुभाष बंसल, जिला रसद अधिकारी विनोद कुमार, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

बिहार : विधायक ने की जवइनिया मे बोल्डर पीचिंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मब्बी ओ.पी व बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन जाँच के दौरान जप्त की गई राशि।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लालगंज नगर परिषद एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

मूलभूत आवश्यकताओं और जन-उपयोगी सुविधाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

प्रधानमंत्री 16 मई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

rktvnews

Leave a Comment