RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” का आयोजन! बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है, बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना: डॉ प्रवीण सिन्हा

आरा/भोजपुर 15 नवंबर।विश्व मधुमेह दिवस”के अवसर पर सदर अस्पताल आरा के जी.एन.एम. भवन में अवस्थित एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि पूरे विश्व में “विश्व मधुमेह दिवस” हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है।
इस अवसर पर मधुमेह दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ प्रवीण सिन्हा ने बताया की किसी बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है लोगों में उस बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना, उस बिमारी से बचाव के उपाय जन- जन तक पहुंचाना ताकि इस बिमारी से लोग मौत का शिकार न हो जाए और अगर ज़िन्दगी बरकरार है तो उसके कार्य क्षमता में कोई कमी न हो। किसी भी बिमारी से लोगों की मौत या अपंगता हमारे राष्ट्र का बहुत बड़ा नुक़सान है। एक मनुष्य की कृतियां सारे विश्व में सम्मान दिलातीं है और उसके द्वारा किया गया आविष्कार समस्त प्राणियों को राहत दिलाता है। इस लिए समारे समाज,‌ राज्य, राष्ट्र के लिए एक मनुष्य कितना उपयोगी हो सकता है इसे हम नज़र अंदाज़ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य हर व्यक्ति का जन्म सिद्ध अधिकार है और हमारा समाज, सरकार का परम कर्तव्य है कि वो हर मनुष्य को स्वास्थ्य सुरक्षा दें। मधुमेह बिमारी कैसे हो जाता है और कौन सी दवा का सेवन करना से ठीक हो जाएगा, इस पर चर्चा करना व्यर्थ है।‌

मधुमेह के संबंधी जानकारी देते डॉ प्रवीण सिन्हा

डॉ प्रवीण सिन्हा ने मधुमेह बिमारी को नियंत्रित करने के बस दो उपायों को सुझाते हुए बताया की शरीर में सुगर यानी चीनी का प्रवेश कम हो। यानी अपने खान-पान में मिठा वस्तुओं या ऐसे भोज्यपदार्थ जिसमें चीनी की मात्रा अधिक हो, ऐसे खाद्य-पदार्थों का सेवन कम करें।
शरीर में सुगर रक्त में भ्रमण कर रहा है, उसका ख़पत हो जाए, जिसके लिए हमें नियमित ३०-४५ मिनट माॅरनिंग वाक् या साइकिलिंग, स्विमिंग या अन्य प्रकार का व्यायाम करें। टाइप -१ डायबिटीज़ में इन्सुलिन आवश्यक है और टाइप-२ डायबिटीज़ खान-पान में नियंत्रण और नियमित अभ्यास से ठीक किया जाता है, खाने की गोलियां थोड़ा मदद करती है। अगर इन साधनों से बिमारी नियंत्रित न हुआ तो इन्सुलिन अन्तिम हथियार है।

Related posts

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली में पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) 2.0 के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखशाला का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्कूल परिसर में बना अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपा गया।

rktvnews

भोजपुर : एक देशी कट्टा व 5 गोली के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : जहाॅ सदाचारी व्यक्ति का अनादर हो वह शमशान के समान : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment