RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

देहरादून/उत्तराखंड 31 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक जनमानस तक सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के उच्चीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में सुविधाओं के विकास, एम्बुलेंस की तैनाती व आवासीय परिसर के सुधारीकरण और नगर पंचायत पाटी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालसन ठाठा मोटर मार्ग-बनोली सुदर्का ठाठा मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। देवीधुरा मेला बगवाल हेतु यथोचित धनराशि दी जाएगी। चौड़ाख्याली सीम मोटर मार्ग, पनियां रीठाखाल मोटर मार्ग 02 किमी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने भींगराड़ा मंदिर स्थल के सौंदर्यीकरण, मेरौली-करौली मोटर मार्ग सुधारीकरण, मेरौली में रतिया नदी में पुल निर्माण, तुंगीधार सकदेना टाकबलवाड़ी अ0जा0 बस्ती में 3 किमी सड़क के निर्माण के साथ ही ज्योसुड़ा-निलोटी-क्विडागांव 02 किमी मोटरमार्ग निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्कृति की महानता के विषय में आम लोगों को जागृत करने का काम हमारे ऐतिहासिक मेले करते हैं और बगवाल का यह ऐतिहासिक मेला भी इसी का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले से हमारी लोक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। इस विरासत को संभाले रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। मेले हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश एक विश्व शक्ति व विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन पर चलकर प्रदेश सरकार भी उत्तराखण्ड में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और अस्मिता को बचाने के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी मां बाराही के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख सुमनता, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:मुख्यमंत्री ने जनपद बागपत में 351 करोड़ की 311 विकासपरियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न! कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से किया गया प्रत्यार्पित।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी थानाध्यक्षों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया कंबल वितरण.।

rktvnews

बक्सर:लोक सेवा प्रदायगी में बक्सर जिले को लगातार तीसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment