RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में अधिकारों की रक्षा , नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए महिलाएं ले रही संकल्प और शपथ।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)11 मई।संवाद संचार के सबसे बड़े घटक में से एक है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि दो पक्षों के बीच संवाद होने से बातें खुलकर सामने आती हैं फिर बिना किसी संशय के समस्याओं का या फिर परिस्थितियों से बाहर निकलकर बेहतर करने हेतु दोनों पक्षों के बीच राय बनती है । जिसके सुखद परिणाम होते हैं। राज्य सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम भी एक ऐसा ही कार्यक्रम है जो सरकार और आदि आबादी के बीच इन दिनों जारी है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार महिलाओं से यह समझ रही हैं कि उनके द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं को कितना फायदा हुआ है और फिर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के लिए क्या और कार्य किए जाएं उसी को लेकर संवाद जारी है। संवाद के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं और महिलाओं के द्वारा दर्ज कराई जा रही इच्छाएं एवं आकांक्षाएं समुदाय एवं राज्य स्तर पर प्रभावी साबित होने की ओर अग्रसर हैं।
राज्य के 534 प्रखंड में से लखीसराय जिला के 5 प्रखंड में 18 अप्रैल से प्रतिदिन 2 पालियों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जहां ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक और उन्हें अपने अधिकारों एवं अवसरों के प्रति सशक्त बनाने हेतु सरकार और महिलाओं के बीच जीविका से संबद्द ग्राम संगठन के द्वारा संवाद जारी है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा कर रही हैं। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे इसका लाभ ले सकें। महिलाएं अपनी आकांक्षाओं और सामुदायिक स्तर पर आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए इस उचित मंच पर रख रही हैं। जिनमें गाँव में उद्योग -धंधा , सामुदायिक भवन, सामुदायिक पुस्तकालय, मध्य एवं उच्च विद्यालय की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नाली एवं जल निकासी की समस्याओं का समाधान, घर में पानी , गाँव से सड़क तक पहुच पथ , सड़कों की मरम्मत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसरों का विस्तार, वृद्धा एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी, सब्जी मंडी, वाहन स्टैंड, गंगा की सफाई, स्वच्छता आदि शामिल हैं।
महिला संवाद कार्यक्रमों से महिलाओं में सामाजिक गतिविधियों से जागरूकता बढ़ी है। वो दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम , महिलाओं के अधिकारों की रक्षा , नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए संकल्प और शपथ ले रही हैं l
महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में यह संवाद महत्वपूर्ण है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं न केवल जागरूक हो रही हैं, बल्कि वे अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति भी सशक्त हो रही हैं। महिलाओं को विश्वास है उनके लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे और गांव समाज का उत्तरोत्तर विकास होगा।
संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार एवं महिलावों के बीच संवाद स्थापित करने में सरक्रार की योजनाओं पर आधारित दिखाई जाने वाली फिल्मे, लीफलेट एवं मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जा रहा है l
रविवार को लखीसराय सदर में गुड़िया ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में एवं प्रकाश ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में , रामगढ चौक में ज्ञान ग्राम संगठन दवारा नोनगढ़ गाँव में एवं महिला शक्ति ग्राम संगठन दवारा तेतरहाट गाँव में , सूर्यगढ़ा में माँ दुर्गा ग्राम संगठन द्वारा गोपालपुर एवं हिमालय ग्राम संगठन द्वारा जकरपुरा गाँव में , हलसी में कुमकुम ग्राम संगठन द्वारा गेरुआ परसंदा गाँव में एवं महिमा ग्राम संगठन द्वारा साड़मॉफ गाँव में तथा चानन में बंधन ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं सागर ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:जिले की बैंकों के कारोबार के समय में परिवर्तन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.74 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.47 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़ रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

चित्तौड़ दुर्ग भारत की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

दानापुर आरपीएफ स्कॉट ने ट्रेन से बरामद की शराब!अज्ञातों ने किया पथराव।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नित्यानंद राय ने राहुल- तेजस्वी को बताया विदेशी घूसपैठियों का संरक्षक।

rktvnews

Leave a Comment