RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का किया विरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के मुख्यालय सहित सभी महाविद्यालय के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों और उपेक्षा पूर्ण रवैया के प्रति विरोध जताया। पूर्व मैं लिए गए निर्णय के आलोक में प्रक्षेत्र के आह्वान पर कर्मचारियों ने काम तो किया लेकिन काला बिल्ला बांधकर। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में सरकार के किए गए समझौता के बाद आज तक मांगे अपूर्ण लंबित है, जून जुलाई अगस्त 3 माह का वेतन नहीं मिला है, वेतन विसंगति ,प्रमोशन,नहीं मिला, वेतन सत्यापन कोषांग से आज तक वेतन सत्यापित नहीं किया गया, सातवां वेतनमान का बकाया राशि आ गया लेकिन नहीं मिल रहा है। इससे भी मजे की बात है कि अब 75 प्रतिशत ही वेतन का भुगतान होगा। श्री चितरंजन सिंह ने कहा कि वर्षों पूर्व से सरकार वेतन सत्यापन के लिए सेल बनायी,ऑफिस चल रहा है लेकिन आज तक सत्यापन वह नहीं हो सका। इसके भी दोषी कर्मचारी ही हैं। इन्होंने बताया कि कुलपति तो शैक्षणिक माहौल बनाने, परीक्षा नियमित करने, शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके परिणाम भी आ रहे हैं। लेकिन वेतन देना तो सरकार का काम है ,आएगा तभी दिया जा सकेगा। कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक 10 से 5 बजे तक अपना ड्यूटी करें इसके बाद वेतन का न मिलाना इन्हें वेतन के नाम पर डरना था धमकाना बताइए ठीक नहीं है अगर इसके बाद भी सरकार और विश्वविद्यालय समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की बाध्यता हो जाएगी।
स्थानीय एसबी कॉलेज के अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिन भरत सिंह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि समस्त कर्मचारी एक जुट होकर जितने मन से काम करते हैं उतने ही अधिकार से वेतन भी चाहते हैं।सरकार इसे कमजोरी या मजबूरी ना समझे।

Related posts

नवादा:डीएम ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए बनाए लड्डू।

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा की गई रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

बिहार:मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एन०एच० 77 का निरीक्षण किया,थाना भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

बिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएँ।

rktvnews

रांची के मिलन पैलेस मे 13 जून को “वात्सल्य उत्सव” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment