RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 06 दिसम्बर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी के साथ शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अंतिम समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के लिए बेंचों का गठन किया जा चुका है, चयनित कर नोटिस किए गए ऋणधारकों का बही खाता तैयार कर लें। ताकि लोक अदालत में ऋणधारकों को ऋण संबंधी सही-सही जानकारी दी जा सके।
उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से बकायादारों को अधिक से अधिक छूट देने की तैयारी भी की जाए।
बैठक में अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रंजन देव, एसबीआई के रिजनल मैनेजर धीरज कुमार व पीएनबी के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 संजय प्रिया ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।
एडीजे श्री प्रिया ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक दावाकर्ताओं पीड़ित व्यक्ति या उनके परिवार को मुआवजा देकर क्लेम केश का निपटारा करायें,इसके लिए बीमा कंपनी और उनके अधिवक्ता एवं दावाकर्ता और उनके अधिवक्ता आपस में सहमत होकर तैयार रहें।

Related posts

पटना:भाई की कुशलता के लिए बहनों ने मनाया भाईदूज पर्व।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के बारे में भ्रामक प्रचार का मुकाबला करने के लिए गठित समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:कार्डियो कॉन्फ्रेंस से लौटे डॉ के एन सिन्हा, हृदय रोग पर दी नई जानकारी।

rktvnews

भोपाल:कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नीलगाय व कार की टक्कर में वृद्ध की मौत चार जख्मी!वाराणसी से जा रहे थे वैशाली।

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment