RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 06 जनवरी।भोपाल क्राइम ब्रांच ने इंदौर के राजेन्द्र नगर के निवासी नवीन पिता कैलाश सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन राठौर सत्ताधारी दल के प्रभावी लोगों के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर लोगों से गैर कानूनी काम के नाम पर ठगी किया करता था।
हाईस्कूल पास नवीन राठौर बेरोजगारों और नौकरीपेशा लोगों को भी आसानी से अपना शिकार बना लेता था। नवीन सत्ताधारी दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वयं का करीबी बताकर स्थानांतरण कराने, नियुक्ति दिलवाने, शासकीय विभागों में टेंडर दिलवाने, विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने और कब्जा हटाने के नाम पर ठगी करने का आदी है।
क्राइम ब्रांच भोपाल ने सत्ताधारी दल के पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना पर नवीन के विरूद्ध धारा 417, 420 और 500 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों से ठगी की जानकारी प्राप्त हुई है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

लखीसराय:सतत जीविकोपार्जन योजना और ग्रामीण बिहार में रोजगार सृजन।

rktvnews

जयपुर:पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, एलवीएम3 ने सबसे भारी पेलोड की सफलता के साथ विश्व स्तरीय विश्वसनीयता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

भारत की ज्ञान परंपरा स्वतंत्रता, बंधुत्व और विश्व शांति के सिद्धांतों को स्वीकार करती है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment