RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आगामी 9 सितंबर 23 को होने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

नवादा/बिहार 29 अगस्त।नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के मार्गदर्शन में पुरूषोत्तम मिश्र, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश के आलोक में दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सफलता हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी के कार्यालय में सोमवार को जिले के थाना अध्यक्षों/थाना प्रभारियों के साथ बैठक किया गया।
बैठक में उपस्थित थाना अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत किये गये तामिला प्रतिवेदन का अधोहस्ताक्षरी के द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिस थाना से कम नोटिसों का तामिला प्राप्त हुआ है उस थाना के थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए शत प्रतिशत तामिला कराने का निर्देष दिया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने कि उपस्थित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नोटिसों का तामिला करवायें एवं पक्षकारों को उपस्थित होने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहल किया जाए क्योंकि निर्गत नोटिसों के तामिला के आधार पर ही लोक अदालत की सफलता निर्भर करती है। इसलिए निर्गत नोटिसों के शत् प्रतिशत तामिला पर बल दें। बैठक के क्रम में संबंधित थानों में तामिला हेतु भेजे गए नोटिसों के अधिक से अधिक तामिला करवाने एवं तामिला प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय योग्य वादों का निष्पादन सुलह समझौते के आधार पर किया जा सके। इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी, थाना अध्यक्ष, नवादा नारदीगंज, हिसुआ, नरहट, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, काषीचक, मेसकौर, वारिसलीगंज, रोह, पकरीबरामा, गोविन्दपुर, कौवाकोल, थाली, बुदेलखंड, कादिरगंज, धमौल, शाहपुर, सीतामढ़ी एवं अजय कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नवादा माप तौल विभाग के कर्मचारी तथा वन विभाग के कर्मचारी रंजन कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय के सहायक राकेष कुमार एवं लोक अदालत के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर:मिशन स्कूल में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आरा के नन्हे वैज्ञानिक बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था-सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

rktvnews

जगदीशपुर पुलिस ने मंदिर के दान पेटी से रुपए चुराने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!चोरी के रुपए किए बरामद।

rktvnews

Leave a Comment