RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 29 अगस्त।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत गीत, नृत्य सहित श्लोक पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ स्कूल के विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत पर अधारित प्रदर्शनी भी लगायी गई। संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. शर्मा सहित प्राचार्य एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। समारोह में संस्कृत विद्यामण्डलम् के सहायक संचालक लक्ष्मण साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोसरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन छात्र-छात्राओं ने संस्कृत में किया। इसके बाद संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भोथली में संस्कृत सप्ताह के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ किया!इंदौर नगर निगम के भवन निर्माण के लिये 50 करोड़ रूपये की घोषणा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार योजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

इरेडा ने विरासत का उत्सव मनाया: वरिष्ठ दिग्गजों ने उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार साझा किये।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

वैशाली:सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है,जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा :मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment