RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर :राष्ट्रीय डाक सप्ताह अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित:डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा

डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा

आरा /भोजपुर 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय डाक सप्ताह (दिनांक 09.10.2023 से 13.10.2023) के अवसर पर कई गतिविधियाँ का आयोजन।
भारतीय डाक विभाग प्रत्येक वर्ष राष्ट्रिय डाक सप्ताह मनाता है जिसकी शुरुआत युनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना दिवस (विश्व डाक दिवस) से होती है | विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की भूमिका के साथ – साथ वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है | इस वर्ष विष डाक दिवस का थीम “Together For Trust” है |
इस वर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह के समारोहों को राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भारतीय डाक की उभरती भूमिका के अनुरूप तैयार किया गया है | वित्तीय सशक्तिकरण, मेल और पर्सेल सेवाओं जैसे DNK, ODDP, अमेजन और खुदरा विक्रेताओं के साथ गठजोर (tie up) अन्त्योदय के लिए सेवाओं का गुलदस्ता, राष्ट्रिय डाक सप्ताह २०२३, जैसी गतिविधियों को अंतिम मिल उपयोगकर्ता और कारीगरों को सूचित और शिक्षित करने के लिए दिजैं किया गया है | सेवाओं की डिलीवरी के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में डाकघरों के बदलती भूमिका के सम्बन्ध में ध्यान केन्द्रित किया गया है |
विश्व डाक दिवस और राष्ट्रिय डाक सप्ताह 2023 में प्रत्येक दिवस को निम्नलिखित आयोजनों के साथ मनाया गया :
09 अक्टूबर 2023 – “विश्व डाक दिवस”: इस अवसर पर युपीयू विश्व डाक दिवस पोस्टर और बैनर डाकघरों एंव प्रधान डाक घर में उपलब्ध सभी डिजिटल डिस्प्ले में प्रदर्शित किया गया |
10 अक्टूबर 2023 – “वित्तीय सशक्तिकरण दिवस” : आजादी का अमृत महोत्सव पर भोजपुर प्रमंडल में वित्तीय सशक्तिकरण हेतु डाक डेवलप्मेंट कॉम्युनिटी प्रोग्राम (DCDP) का आयोजन किया गया जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग के सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया | इस दौरान सुकन्या समृधि एंव महिला सम्मान बचत खाता समेत 700 से अधिक खाता खोले गए | साथ ही 200 से अधिक लोगों का 8 करोड़ से अधिक का पी.एल.आई./आर.पी.एल.आई.किया गया |
11 अक्टूबर 2023 – ‘फिलैटली डे’: इस मौके पर भोजपुर प्रमंडल में फिलातेली डे के अवसर पर पत्र लेखन प्रतियोगिता सम्भावना आवाशीय विद्यालय, आरा, बी.डी. पब्लिक स्कूल, आरा, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नवादा आरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आयर, दलीपुर, पी.एन.एकेडेमिक स्कूल, पीरु, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड बक्सर में आयोजित किया गया | जिसमें करीब 1500 बच्चों ने भाग लिया | राज्य स्तर पर 6 सफल प्रतियोगी को नकद पुरस्कार दिए जायेंगे |
12.अक्टूबर 2023 – “मेल्स और पार्सल दिवस”: आजादी का अमृत महोत्सव पर सेवाओं की डिलीवरी के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में डाकघरों के बदलती भूमिका के सम्बन्ध में ध्यान केन्द्रित किया गया है |
13 अक्टूबर 2023 – “अन्त्योदय दिवस” : आम आदमी के जीवन में डाक विभाग के योगदान को मनाने के लिए ‘अंत्योदय दिवस’ मनाया गया ।, जिसमे डाक ग्राहकों के साथ बैठक किया गया |

Related posts

बक्सर:29 फरवरी को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

दुमका:गणतंत्र दिवस–2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

rktvnews

महेंद्रगढ़:दौचाना में आएगी अटल भूजल योजना से नई क्रांति।

rktvnews

दुमका:मयूराक्षी कला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा भक्ति और मनोरंजन का संगम।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में चतुर्वेद शतकम् परायण यज्ञ का आयोजन!वेद प्रचार सप्ताह के दौरान नन्हे बच्चों ने निकाली रैली।

rktvnews

Leave a Comment