RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने आगामी त्योहारों में विधि-व्यवस्था एवं अन्यान्य के संबंध में V.C. के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की।

रोहतास/बिहार 28 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा आगामी चेहल्लूम, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं अन्यान्य के संबंध में V.C. के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री विनीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला शस्त्र शाखा के द्वारा भाग लिया गया।
उक्त बैठक में खनन एवं परिवहन विभाग, आगामी पर्व चेहल्लूम, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन मृत अनुज्ञप्तिधारियों एवं जमा किये गये शस्त्रों के सत्यापन, ओपी/ टीओपी/थानों तक पहुँच पथों की अद्यतन स्थिति एवं जिलान्तग्रत मुफ्त डीटीएच के वितरण की अद्यतन स्थिति के बारे में समीक्षा की गयी। समीक्षोंपरान्त निम्नांकित निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया, जो निम्नवत है:-
1. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सामरिक महत्व के क्षेत्रों में मुफ्त डिश ( डीटीएच) वितरण किये जाने के संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये बताया गया कि जिला स्तर पर जिला योजना पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम नोडल पदाधिकरियों को नामित करते हुये उनके माध्यम से मुफ्त डीटीएच उपलब्ध कराया जना है।
2. जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के प्राप्त कुल 11,952 लक्ष्य को सभी प्रखंडों के मध्य जिला पदाधिकारी द्वारा समानुपातिक रूप से आवंटित करते हुये दिनांक 31.08.2023 तक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से लक्ष्यों के अनुसार लाभान्वितों का चयन कर पूर्ण विवरण सहित सूची प्राप्त कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
3. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगामी चेहल्लूम, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिनांक 01.09.2023 तक प्रत्येक अनुमंडल में अधिक से अधिक असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107 निर्गत एवं बंधपत्र दाखिल करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुये प्रस्ताव प्राप्त अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि विधि-व्यवस्था में किसी भी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।
4. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आज ही संध्या – 5.00 बजे अपने-अपने क्षेत्रों के थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी के साथ बैठक कर निर्धारित तिथि 01.09.2023 तक धारा 107 एवं धारा 110 के तहत प्रस्ताव प्राप्त कर थानावार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
5. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गत माह में सभी थानों पर अंचल अधिकारियो के माध्यम से शिविर आयोजित कर शस्त्रों का सत्यापन कराया गया था, से संबंधित प्रतिवेदन अबतक कुछ थानों से अप्राप्त है। इस संबंध में निदेश दिया गया कि आज ही सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त किया जाय कि अभी तक उनके थानान्तर्गत कितने शस्त्रों का सत्यापन कर दिया गया तथा कितने शस्त्र अभी सत्यापन हेतु शेष रह गये हैं, वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की सूची संयुक्त रूप से तैयार कर सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल अधिकारियों से प्राप्त कर अनुशंसा सहित सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
6. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थिति शस्त्रागारों का सत्यापन कर प्रतिवेदन एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
7. जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास को निर्देश दिया गया कि न्यायालय के द्वारा वाहनों के स्वामित्व की अद्यतन विवरणी के साथ उस पर लगाये गये दण्ड राशि को भी प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।

Related posts

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर, सीएमएचओ और डीटीओ होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में देवस्थान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शराबी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment