RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम में 2211 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)12 अगस्त।खेलो इंडिया योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) के अंतिम दिन कुल 2211 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक एवं समन्वयक श्री हरीश राजौरा ने बताया की अंतिम दिन जिले में पांच खेल अनुशासनों वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो खो, कबड्डी और कुश्ती में चल रहे थे, जिसमें चार खेल कुश्ती, कबड्डी, खो खो और वॉलीबॉल क्षीर सागर खेल मैदान में एवं एथलेटिक विजयाराजे सिंधिया सिंथेटिक ट्रैक नानाखेड़ा मै निरंतर चल रहे थे।
इसमें 9 से 18 वर्ष के बालक/बालिका भाग ने भाग लिया, जिसमें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा बारीकी से टेस्ट लिए गए, जिसमें जनरल टेस्ट एवं स्पेसिफिक टेस्ट शामिल थे। समन्वयक श्री राजौरा ने बताया कि निर्णायक मंडल में लीलाधर जाधव, मोतीलाल डांगरे, मनोहर गिरजे, अब्दुल वहाब, अनिल निकम, प्रलय जोशी, निर्दोष जोशी, दिनेश चौबे, दिलीप सिंह चौहान, वीरेंद्र निश्चित, अरूण यादव, मोहसिन खान, गोविंद सूर्यवंशी, घनश्याम मकवाना, संदीप रायकवार एवं इनकी टीम ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। साथ ही गणेश बागड़ी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आभार भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक गौरव आर्य ने व्यक्त किया। यह जानकारी समन्वयक ‘साई’ कुश्ती प्रशिक्षक हरीश राजोरा ने दी।

Related posts

गया:भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने डीएम पहुंचे प्रेतशिला।

rktvnews

परंपरागत ढंग से श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

01 सितम्बर 23 से साहित्य सम्मेलन में आहूत होगा ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’!प्रत्येक दिन आयोजित होगा साहित्यिक उत्सव, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएँ।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी।

rktvnews

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान: अरुण साव

rktvnews

Leave a Comment