RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर पीयूष समारिया राज्य स्तर पर सम्मानित।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 24 अगस्त। जिला कलक्टर पीयूष समारिया को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय टीबी मुक्त सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुए सब नेशनल लेवल सर्टिफिकेशन में चित्तौड़गढ़ जिले को केंद्रीय क्षय अनुभाग, नई दिल्ली द्वारा कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि टीबी संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के कारण सम्मानित होने पर जिले के समस्त स्वास्थ्य कार्मिकों को बधाई। यह अवार्ड आप सभी की कड़ी मेहनत व परिश्रम का परिणाम है। अतः यह पुरस्कार आप सभी को समर्पित है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश भटनागर ने बताया कि जिले में टीबी के रोगियों में 27 प्रतिशत की कमी आई हैं। गत दिनों जिले में दिसंबर 2022 में सघन अभियान चलाया गया था। डब्लूएचओ की टीम एवं केंद्रीय क्षय अनुभाग ने माह दिसंबर में 20 कम्युनिटी वॉलंटर का चयन किया था। उन्होंने कहा कि टीबी के नए रोगियों को खोजने के लिए चयनित 10 क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। डीएलएस के माध्यम से सर्वे कराए गए, इसमें नए रोगियों की संख्या के आधार पर 25 हज़ार का सर्वे किया गया, जिसमें केवल 4 टीबी रोगी पाए गए थे।
उन्होंने बताया कि टीम ने टीबी रोगियों की संख्या, निजी चिकित्सकों के टीबी पेशेंट के इलाज, निजी मेडिकल से टीबी दवाइयों की बिक्री, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ में पीएसएम विभाग के अधिकारियों के सर्वे के आधार एवं स्टेट टास्क फोर्स के निरीक्षण में 2015 व 2022 के पैरामीटर पर अध्ययन करने पर पाया गया कि चित्तौड़गढ़ जिले में टीवी रोगियों में 27 प्रतिशत की कमी आई है। इस आधार पर जिले का चयन केंद्रीय क्षय अनुभाग द्वारा कांस्य पदक के लिए हुआ है। राज्य के चार जिलों ने रजत तथा चार जिलों ने कांस्य पदक जीते हैं।

Related posts

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

खैरागढ़:हबीब तनवीर के प्रसिद्ध नाटक ‘मोर गांव के नाव ससुरार मोर नाव दमाद’ का सफल मंचन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने वीसी द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

सात देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment