RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा जंक्शन कमाई में अव्वल,सुविधा के लिए नई ट्रेनों और ठहराव का है इंतेज़ार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 दिसंबर।पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन ने एक बार फिर कमाई में मामले में नया कीर्तिमान रचा है।आरा जंक्शन ने शाहाबाद के सभी स्टेशनों तथा दानापुर मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों को पीछे छोड़ टॉप 10 में अपना दबदबा कायम रखा हैं। उपलब्धि ऐसी राजस्व के मामले में पाटलिपुत्र जैसे स्टेशनों को भी पीछे छोड़ दिया है जहां से राजधानी एक्सप्रेस के साथ कई अन्य ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अप्रैल से नवंबर माह तक वाणिज्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों में आरा जंक्शन से कुल 80 करोड़ 57 लाख का राजस्व के साथ 10 वां स्थान पर काबिज़ है। इसमें अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों से 22.84 करोड़ तथा आरक्षित टिकट वाले यात्रियों से 57.72 करोड़ यानी कुल 80.57 करोड़ से अधिक की आय हुई है।इसी अवधि में आरा से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 4479477 हजार रही वही आरा जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करने वाले यात्रियों की संख्या 4292654 रही यानी आरा जंक्शन का कुल फुटफॉल इस अवधि में 8772121 रहा ।राजस्व के मामले में सूची में शीर्ष पर पटना, दूसरे पर दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, नौवें पर राजेन्द्र नगर तथा 11वे पर पाटलिपुत्र वही बक्सर 12वे नंबर पर हैं।आरा जंक्शन से यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जिसका सीधा असर राजस्व में भारी बढ़ोतरी के रूप में देखी जा सकती है तथा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की वित्तीय वर्ष 2024-2025 के समाप्त होने तक आरा जंक्शन 100 करोड़ी क्लब वाले स्टेशनो में शामिल हो जाएगा।ये है अच्छी जानकारी और सही सरकारी आंकड़ा। साकारात्मक पहल उर्जा मंत्री से हुई और सुविधाएं बढ़ी लेकिन उसका भी भुगतान किसान मज़दूर विद्यार्थियों और आम लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया है। लेकिन क्या स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों में पूरे शाहाबाद क्या मिला। स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर बलिदानी शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, जन प्रतिनिधियों, मंत्री ,नेताओं की यही उपलब्धि है?
आज भी राजधानी एक्सप्रेस व पटना इंदौर के ठहराव की मांग अबतक पूरी नहीं हुई।
पू.म.रे में आरा से कम आय वाले स्टेशनो पर भी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव मौजूद है जिसका हालिया उदाहरण 12423/24 डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का मानसी (खगड़िया) में दिया गया ठहराव है।वहीं पटना इंदौर एक्सप्रेस के आरा में ठहराव के मांग को भी दरकिनार कर बक्सर में स्टॉपेज दे दिया गया जिसके आरा में ठहराव नहीं होने से यात्रियों में रोष व्याप्त है।
कैपिटल और गरीब रथ एक्सप्रेस स्थाई करने की मांग होती रही। कैपिटल एक्सप्रेस तथा कोलकाता गरीब रथ को फिलहाल आरा जंक्शन से 31.12.2024 तक स्पेशल के तौर पर विस्तार दिया गया है जिससे यात्रियों को लाभ तो हुआ है लेकिन यात्रा करने के लिए 2 बार रिजर्वेशन करवाना पड़ता है। यदि स्थाई तौर पर दोनों ट्रेनों का आरा तक विस्तार किया जाता है तो न सिर्फ राजस्व में काफी वृद्धि होगी वहीं यात्री सुविधाओं में भी विस्तार होगा। आरा जंक्शन रेलफैन क्लब तथा स्थानीय यात्री संगठनों ने दोनों ट्रेनों को स्थाई तौर पर आरा तक विस्तार करने की मांग की है जिससे न सिर्फ 13287/88 साउथ बिहार एक्सप्रेस को समय से परिचालन में मदद मिलेगी वही आरा तथा आसपास के यात्रियों को कटिहार/सिलीगुड़ी/कामख्या के साथ हावड़ा/कोलकाता के लिए भी सीधी ट्रेनों की लंबित मांग पूरी हो जाएगी।

Related posts

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा दिलीप जयसवाल का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहे पारिवारिक आहार विविधता अभियान के व्यापक असर।

rktvnews

Leave a Comment