RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी!मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल /महेंद्रगढ़ 23 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। सभी अधिकारी कालेजों में कैंप लगाकर फार्म भरवाएं। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दिए।
डीसी ने बताया कि कोई भी नागरिक जो आगामी 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष का हो जाएगा वह अपना वोट बनवाने के लिए पहले ही आवेदन कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने एनवीएसपी यानी नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल पर जाकर वह अपना वोट बनवा सकता है। इसी प्रकार वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) भी जारी किया गया है जो कोई भी नागरिक अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके वोट बनवाने, कटवाने या कोई भी संशोधन करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
उन्होंने मतदाता लिंगानुपात के बारे में कहा कि लोगों को लड़कियों के वोट बनवाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ नागरिक लड़कियों के वोट नहीं बनवाते। इस बात पर अधिकारी फोकस करें।
उन्होंने कहा कि अब बीएलओ द्वारा हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन का सर्वे ऑफलाइन किया जा रहा है। इस कार्य में तेजी लाई जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद कोई भी नागरिक 30 नवंबर 2023 तक अपने दावे व आपत्ति दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शनिवार व रविवार को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा जो 21 व 22 अक्टूबर तथा 4 व 5 नवंबर को रहेगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने बूथ पर बैठेंगे। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
इस दौरान एडीसी वैशाली सिंह, नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगल सैन, नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर व सहायक नीरज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: HDFC बैंक द्वारा माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित,11 शिक्षको ने किया रक्तदान।

rktvnews

दुमका:पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, खराब चापानलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह उदवंतनगर और जगदीशपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवो मे जनसंपर्क और जनसभा की।

rktvnews

उज्जैन: गढ़कालिका मंदिर में दशमी पर चढ़ाए जाते है कपड़े से बने नरमुंड।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की आगामी सवारियों में 350 जवानों का पुलिस बैंड और 1000 कलाकारों द्वारा डमरू से दी जाएगी प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment