RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

गढ़वा/झारखंड 23 अगस्त।समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत अन्य स्वास्थ्य विभाग की भूमिकाओं एवं नीति आयोग के इंडिकेटरों पर उपायुक्त ने गहन समीक्षा किया। गर्भवती महिला के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान कुछ प्रखंडों का प्रतिशत कम पाया गया जिसपर उपायुक्त ने संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक करने समेत स्वास्थ्य विभाग को निरंतर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। जिससे जिला में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराई जा सके। प्रथम तिमाही में प्रसव पूर्व जाँच की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य का 82 प्रतिशत उपलब्धि पाया गया, जिसे उपायुक्त ने शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया। सेक्स रेश्यो के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंकड़ो का मिलान दोबारा से करने का निर्देश दिया। चाइल्ड इम्मयूनाइजेसन की समीक्षा के क्रम में लक्ष्य के एवज में उपलब्धि 77 प्रतिशत पाया गया, जिसे उपायुक्त ने शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया। इसके अलावे हेमोग्लोबिन लेवल जांच की समीक्षा में क्रम में 88 प्रतिशत पाया गया, जिसे उपायुक्त ने शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत पर भी उपायुक्त द्वारा समीक्षा करते हुए टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उनका पंजीकरण कर निःशुल्क दवा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।

उक्त के अलावे बैठक में पिरामल फाउंडेशन के कमल मिश्रा और दुर्गेस तिवारी ने फाउंडेशन की तरफ से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को उपायुक्त के समक्ष रखा। भारत सरकार के निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को पाने में सहयोगी गूगल रीड अलोंग एप्प के बारे में बताया गया जो बच्चों के भाषायी क्षमता में बृद्धि में सहायक है। ग्राम पंचायत को शिक्षा, स्वास्थ्य एयर पोषण में सुधार हेतु सक्षम ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो जैसे नियमित अंतराल पर पंचायत के सभी विभागों का एक साथ बैठक, स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, पंचायत के स्कूल, आंगनवाड़ी में सुधार के कार्यों से संबंधित विषयों को भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया। उपायुक्त द्वारा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि हर माह पंचायत स्तर पर एक बैठक होनी चाहिए और हर स्तर पर कन्वर्जेंस पर फोकस हो। इसके लिए पिरामल टीम द्वारा पंचायत और ब्लॉक स्तर पर लगातार कन्वर्जेन्स मीटिंग किया जा रहा है। उपायुक्त ने पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से अगले माह मुखिया की अनुमंडलीय बैठक आयोजित करने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, डीपीएम JSLPS सुशिल दास, ADF गढ़वा रामकुमार, कार्यक्रम प्रबंधक पिरामल फाउंडेशन कमल मिश्रा, गांधी फेलो दुर्गेश तिवारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उद्योग और व्यापार के लायसेंस का रिन्यूअल अब दस साल के लिए किया जाएगा – मुख्यमंत्री

rktvnews

लाइटहाउस पर्यटन को बढ़ावा देने वाली चार दिवसीय लाइटहाउस फोटो प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन।

rktvnews

जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के तीन प्रकाशनों का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment