RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर डीएम ने बीपीएससी द्वारा आयोजित अध्यापक परीक्षा को ले किया निरीक्षण साथ ही डुमराव अनुमंडल अस्पताल का भी लिया जायजा।

बक्सर/बिहार 23 अगस्त।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा कल होने वाले बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारियों एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव, डीके कॉलेज डुमरांव एवं महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय डुमरांव का निरीक्षण किया गया। संबंधित केंद्राधीक्षक और वहां उपस्थित पदाधिकारियो को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दिए गए निर्देश का अक्षरश: अनुपालन करते हुए केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव का निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन बक्सर को पर्याप्त साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में रजिस्ट्रेशन हेतु एक अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में आए हुए मरीजों से अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर एवं कर्मी से कारण पृच्छा करने हेतु सिविल सर्जन बक्सर को कहा गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा नगर परिषद डुमराव के लिए लैंड फिल साइट का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

स्त्री की पीर…! :संदीपिका दीक्षित

rktvnews

बक्सर:जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान ही मकसद : विधायक आनंद मिश्रा

rktvnews

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद भाजपा नेत्री मीना सिंह ने किया राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र तिवारी स्वागत।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले में किया 1242 करोड़ रुपए के लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने साउथ इंडिया के हेल्थ फूड ब्रांड ‘मन्ना’ का किया अधिग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment