भारत को महाशक्ति बनाने के लिए एक अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता है,जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है : आर के सिंह
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 मई।सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत उदवंतनगर और जगदीशपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवो का दौरा किया,जहाँ भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत फूल-माला,अंगवस्त्र ,ढोल बाजे और गगनचुंबी नारो के साथ हुआ। क्षेत्र मे एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन मे गजब का उत्साह दिख रहा है। चारो तरफ लोग जाति-पाती,धर्म से उठकर देश और क्षेत्र का विकास की चर्चा करते हुए अपना वोट देने की बात कर रहे है।
राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह लगातार क्षेत्र के जनता से रुबरू हो कर एनडीए के पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे है साथ ही केन्द्र, राज्य और अपने द्वारा किए गए विकास कार्यो से लोगो को अवगत करा रहे है।
आर के सिंह एनडीए नेताओं के साथ उदवंतनगर के बेहरा, मलथर,सलथर,असनी,जैतपुर,सोनपुरा सहित जगदीशपुर प्रखंड के कौंरा मठिया,कौंरा,तुलसी, हरिगांव,दुल्हिनगंज,इंगलिशपुर,सनेया,मैदापुर,रामनगर,बरनाव,दुलारपुर,आटापुर,आयर,श्रीपुर,लक्ष्मीपुर, रामकोसा,दिउल,पलिया,
ककीला, भड़सरा,तेन्दुनी,संगमटोला,सरैया टोला,सिअरूआ दलित वस्ती,सिअरूआ,दुलौर,नारायणपुर, बभनियांव,पिलापुर
देव टोला,इसाढी आदि गाँवो का सघन दौरा किया।इस दौरान एनडीए प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो का संबोधन भी हुआ।
जनता को संबोधित करते हुए एनडीए के प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। विश्व मे भारत की जनसंख्या इसे महाशक्ति की श्रेणी मे खड़ा करता है। महाशक्ति और सर्वसंपन्न देश बनने के लिए अच्छा नेतृत्व की आवश्यकता होती है ,जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे है। जब हम 2014 मे सता मे आएँ तो हमारी अर्थव्यवस्था बारहवीं थीऔर आज पाँचवी है,जो दो वर्षो मे तीसरी हो जाएगी। देश प्रगति कर रहा है और नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेगे तो देश और तेजी से प्रगति करेगा।गरीब कल्याण और विकास का कार्य धरातल पर दिख रहा है।देश मे गरीबी कम हुई है और देश से गरीबी ,बूकारी सभी समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो का अधिकार है,जिसे उन्हे प्राप्त करने के लिए किसी को कोई कमीशन देने की आवश्यकता नही है। देश मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार ने जितना विकास कार्य किया है,उतना पहले कभी नही हुआ। मेरे द्वारा दस वर्षो का काम सभी गाँवो ,शहरो मे दिखता है,बाकी का काम अवश्य पूरा करेंगे। आप सभी के आशीर्वाद से इस बार एनडीए चार सौ पार अवश्य पूरा करेगा और देश सर्व संपन्न जरूर बनेगा। आज पूरे देश मे मोदी की गारंटी का लहर है।
कार्यक्रम के दौरान एनडीए घटक दलो के नेता पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,मिथिलेश कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा, कौशल यादव,मीरा यादव,रामदिनेश यादव,पुनम कुशवाहा, उदयशंकर सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष संजय स़िह,प्रहलाद राय,सच्चिता सिंह,डाँ. अनील,मंडल अध्यक्ष रविकांत सिंह,विकास स़िह,आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा, राहुल सिंह,परमजीत सिंह,अजीत सिंह सहित सभी घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।


भारत को महाशक्ति बनाने के लिए एक अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता है,जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है : आर के सिंह