RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दिव्यांग जनों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह दिव्यांग जनों के प्रति बहुत गंभीर है जब से जिलाधिकारी ने जनपद में जार्ज सम्भाल है और दिव्यांग जनों के प्रति अत्यंत गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और उन्होंने जनपद में एक नई पहल प्रारंभ की है कि जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग जनों के लिये दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए गए ,जिसके क्रम में अब तक दो तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग जनों के 76 सर्टिफिकेट बन चुके हैं ।
आज जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगों के साथ बैठक की और उनकी समस्या सुनी ओर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता के आधार पर दिव्यांगजनों को सरकार की प्रत्येक योजना से लाभान्वित किया जाए उन्होंने पूर्ति विभाग रोजगार मनरेगा स्वास्थ्य आवास पेंशन आदि विभागीय अधिकारियों से कहा कि आपको जो शासकीय सेवा करने का अवसर मिला है इसमें दिव्यांग जनों का विशेष ध्यान रखा जाए और जो दिव्यांग का सरकार हिस्से जो लाभ प्राप्त हो सके उसे लाभ दीजिएगा उन्होंने कहा दिव्यांग जनों का अंत्योदय कार्ड आयुष्मान कार्ड आदि भी बनाए जाने के लिए संबंधित विभाग अपनी योजना बनाएं हम सब का उद्देश्य दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी हो और वह किसी चीज के लिए मायूस ना हो। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अब दिव्यांग कल्याण कैंप लगाया जाएगा 2 सितंबर को बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों के हित में कैंप लगाया जाएगा जिसमें अन्य विभाग भी दिव्यांगों के हितों के लिए प्रतिभागी करेंगे।
सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य ओमवीरी ने दिव्यांगों के हितों में कुछ सुझाव रखें जिस पर जिलाधिकारी ने उनके सुझावों पर विचार किया और उन्होंने कहा आप दिव्यांगों के लिए प्रेरणा स्रोत है दिव्यांगों के हितों में ग्रुप भी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि 6300 दिव्यांगों को डोर टू डोर जाकर जागरूक किया जाए और उन्हें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए हम सब का उद्देश्य दिव्यांगों को लाभान्वित करना है।
दिव्यांगजन किसी भी जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में में या दूरभाष पर +919076600575 संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन ,जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोबिन सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

rktvnews

122 युवाओं के नियोजन से रोजगार मेला का हुआ समापन!अपने दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करे:पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन व रेल सुविधाओं की सौगात दी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रूपये किये जाने की स्वीकृति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment