RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा: विधान सभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग।

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)10 नवंबर।रविवार को विकास भवन स्थित डीएमएफटी सह प्रशिक्षण भवन हॉल में सामान्य प्रेक्षक चतरा विधानसभा क्षेत्र की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा विधानसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त चतरा जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।जिसमें सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों को चुनाव के पूर्व, चुनाव के एक दिन पहले और चुनाव के दिन के कार्यों की जानकारी दी गई।
सामान्य प्रेक्षक 27 चतरा विधानसभा क्षेत्र,अमृतेश औरंगाबादकर के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के पूर्व, चुनाव के एक दिन पहले और चुनाव के दिन के कार्यों की जानकारी दी गई। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आपके द्वारा की गई एक चूक या कार्यों से संबंधित अपर्याप्त ज्ञान मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आप सभी बेहद संजीदगी के साथ दी जा रही जानकारी को समझ लें। इस दौरान कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य, ईवीएम प्राप्त करने, मॉक पोल प्रक्रिया, प्रवेश पास पद्धति, मतदाता रजिस्टर 17 ए में निर्वाचकों के विवरण नोट करने, किसी भी घटना को सामान्य प्रेक्षक को उपलब्ध संचार माध्यम से रिपोर्ट करने की प्रक्रिया, मतदान समापन पश्चात ईवीएम स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को पोलिंग पार्टी के सभी कार्यो और दायित्वों ,सभी प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, ईवीएम संचालन आदि पूर्व के प्रशिक्षण में बताया गया है।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों से प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों से संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये। इसका जवाब सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। मुख्य रूप से पोलिंग बूथ के अंदर किसको होना चाहिए, उसके साथ मोबाइल होना चाहिए या नहीं होना चाहिए, संबंधित के पास ऑथराइजेशन लेटर होना चाहिए, मॉक पोल का समय क्या है आदि प्रश्नों के उत्तर सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।
उनके द्वारा यह भी जानकारी ली गयी कि मतदान केंद्र के 100 मीटर और 200 मीटर के दायरे में क्या रहना चाहिए, क्या नहीं रहना चाहिए। साथ-साथ मतदान के दौरान और मतदान समाप्ति के दौरान उनके क्या-क्या कर्तव्य हैं। सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों से विभिन्न आवश्यक प्रश्न पूछते हुए उनको निर्देश दिया गया कि आप सभी के मोबाइल फोन हर परिस्थिति में ऑन होने चाहिए और हर प्रकार के फोन आपको अटेंड करना अनिवार्य होगा। आपके सेक्टर में कहीं मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का वायलेशन ना हो। अपने सेक्टर में यह भी सुनिश्चित करेंगे की शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण हो चुका है। मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट बनाए गए है या नही इत्यादि।
उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल पदाधिकारियों को विधानसभा की निर्वाचन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो आब्जर्वर के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दायित्वों और जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया। इसके अलावे सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो आब्जर्वर के सभी सवालों के जवाब भी दिये गए। चुनाव के पूर्व, चुनाव के एक दिन पहले और चुनाव के दिन के कार्यों की जानकारी दी गई।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक!स्मार्टफोन एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की समीक्षा कर दिए निर्देश।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा,दिया अर्घ्य।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर।

rktvnews

पीयूष गोयल ने “विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स ईज (लीड्स) 2023” रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

दुमका : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment