RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 21 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में 29 करोड़ 30 लाख की लागत से नवीन एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दतिया के बसई में महाविद्यालय खोलने, नगर पंचायत बनाने के साथ-साथ ग्राम खिरिया फैजुल्ला का नाम खिरिया सरकार करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी सुरेश धाकड़, बाँस बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरौनिया, विधायक भाण्ड़ेर रक्षा संतराम सिरौनिया और सुरेन्द्र बुद्यौलिया आदि मंचासीन थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक विकास दतिया में हुआ। इसके पीछे गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अथक मेहनत एवं परिश्राम के साथ माँ पीताम्बरा की कृपा रही है। बहनों के खाते में प्रति माह 1 हजार रूपये की राशि पहुँच रही है, जो धीरे-धीरे बढ़ा कर प्रतिमाह 3 हजार की जायेगी। यह राशि नही है बल्कि बहिनों के मान सम्मान देने के साथ उनका हक दिया है। बहनें अब पैसे के लिए किसी के सामने हाथ नही फैलाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत माँ पीताम्बरा की धरा दतिया से ही की गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनयरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बेटा-बेटियों की फीस अब सरकार भरेगी। इसी 22 अगस्त से युवाओं को रोजगार देने के साथ स्टाईपेंड देने हेतु मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना शुरू की जा रही है, जिसमें आईटीआई एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को 8 से 10 हजार रूपये का स्टाईपेंड दिया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज का दिन दतिया जिले के लिए ऐतिहासिक है। दतिया में नवीन एयरपोर्ट के बन जाने पर 19 सीटर विमान उतरने की सुविधा प्राप्त होगी। एयरपोर्ट से खजुराहो एवं भोपाल के लिए हवाई सेवाएँ भी शुरू की जायेगी। ग्वालियर का नवीन एयरपोर्ट भी 15 माह में तैयार होगा।
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्रों में भी विमानों की सेवाएँ देना शुरू कर दिया है। श्रीनगर-जम्मू में भी नये एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। दतिया में माँ पीताम्बरा पीठ प्राचीनकाल से ही शक्तिपीठ का केन्द्र रहा है। उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ट्रस्ट की अध्यक्ष रहने के साथ यहाँ आकर रात-दिन पूजा करती थी।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हम मुख्यमंत्री के आभारी है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दतिया में गौरव दिवस एवं माँ पीताम्बरा का प्रकटोत्सव मनाने की नई परंपरा भी शुरू की गई।
सांसद संध्या राय ने स्वागत भाषण दिया। एयरपोर्ट ऑफ इंडिया के चेयरमेन संजीव कुमार, पूर्व विधायक सर्वश्री प्रदीप अग्रवाल, डॉ. आशाराम अहिरवार और मदन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंदिरा धीरू दांगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष शांति प्रशांत ढेंगुला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

राजभवन में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री!पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब।

rktvnews

दहन स्रोतों से बिगड़ती हवा की गुणवत्ता।

rktvnews

लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम एनटीपीसी परियोजना में आ रही समस्याओं को लेकर किया बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ ‘सूर्य नमस्कार‘ का सामूहिक अभ्यास , शिक्षा मंत्री ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में बच्चों के साथ किया सूर्य नमस्कार।

rktvnews

Leave a Comment